Thursday, May 28, 2026
Newspaper and Magzine


193 देशों में रैडक्रास की लगभग 700 शाखाऐं समाज सेवा हेतु कार्यरत: भारतीय रैडक्रास महासचिव डा0 सुनील कुमार

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 23, 2026 Tags: , , , ,

-शिविर का उदेश्य युवाओं में समाज सेवा का जज्बा तैयार करना: सचिव गौरव राम करण।

रे-ड क्रॉस पानीपत द्वारा चलाई जा रही है जनकल्याण कल्याणकारी गतिविधियां: डॉ. अनुपम अरोड़ा प्रिंसिपल सनातन धर्म कॉलेज पानीपत

BOL PANIPAT , 23 फरवरी। उपायुक्त एंव प्रधान, जिला रैडक्रास सोसाईटी डा0 वीरेंद्र कुमार दहिया के कुशल मार्गदर्शन व उपाध्यक्ष्य, भारतीय रैडक्रास सोसाईटी अंकुश मिगलानी से प्राप्त निर्देशानुसार 23 फरवरी से 27 फरवरी तक यूथ रैडक्रास प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सनातन धर्म महाविद्यालय, पानीपत के प्रांगण में किया जा रहा है।

सोमवार को प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन सामारोह में, भारतीय रैडक्रास सोसाईटी, हरियाणा राज्य शाखा महासचिव डा0 सुनील कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरक्त की। मुख्य अतिथि का स्वागत जिला रैडक्रास सोसाईटी सचिव गौरव राम करण, हरमेश चन्द, शिविर निदेशक एंव जिला प्रशिक्षण अधिकारी तथा एस.डी. कालेज प्राचार्या डा0 अनुपम्म अरोड़़ा, डॉ. पूजा सिंघल इंचार्ज रेड क्रॉस ब्लड बैंक व यूथ रैडक्रास कांउसलर राकेश गर्ग सहित विभिन्न कालेजों के यूथ रैडक्रांस काउंसलरस व अन्य प्रतिभागियां ने पुष्पगुच्छ देकर व फूल मालाओं से किया। शिविर की शुरूआत में रैडक्रास का झंडा लहराया गया व सलामी दी गई और पौधारोपण किया गया। उसके बाद शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा रिबन काटकर व द्वीप प्रज्वलित के साथ की किया गया। इस अवसर पर अतिथिगण द्वारा रैडक्रास के संस्थापक सर जीन हैनरी डयूना जी को पुष्प अर्पित किये गये।

भारतीय रैडक्रास सोसाईटी, हरियाणा राज्य शाखा महासचिव डा0 सुनील कुमार ने प्रतिभागियों को प्रेरित करते हुए कहा कि रैडक्रास एक अन्र्तराष्ट्रीय संस्था व लगभग 193 देशों में समाज सेवा के कार्य में अग्रणी है। उन्होनें बताया कि रैडक्रास की स्थापना सन 1863 ई0 में सर जीन हैनरी डूयना द्वारा की गई थी और भारत में रैडक्रास की स्थापना पार्लियामैंट एक्ट 1920 के तहत की गई। इस समय रैडक्रास की भारत में लगभग 700 से अधिक शाखंाऐं कार्यरत है। रैडक्रास को उसके जनसेवा के कार्यो के मध्येनजर 3 बार व उसके संस्थापक को 1 बार नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। रैडक्रास समाज सेवा को सबसे बेहतर प्लेटफार्म है। हमें रैडक्रास द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी गतिविधियों मे ंबढ़-चढक़र हिस्सा लेना चाहिये। उन्होनें युवाओं को प्रेरित करते हुये कहा कि हमें दृढ़ निश्चिय से जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है। मुख्य अतिथि ने सभी प्रतिभागियों को रैडक्रास के नियमों पर चलने बारे शपथ दिलवाई।

जिला रैडक्रास सोसाईटी सचिव गौरव राम करण ने बताया कि जिला पानीपत के विभिन्न लगभग 17 विश्वविदयालयों /महाविद्यालयों सें लगभग 120 से अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे है। शिविर के दौरान प्रतिभागियों को नशा से दूर रहने, संक्रामक रोंगों की रोकथाम, योग एंव आर्युवेद का जीवन में महत्व, सैंट जॉन व हस्पताल कल्याण की आजीवन सदस्यता को बढ़ाना, अधिक से अधिक दक्ष आपदा प्रबन्धन टीम तैयार करना, स्वैच्छिक रक्तदान, रैडक्रास के चिन्हे के दुरूपयोग को रोकना, अंगदान के लिये जागरूक करना, बच्चों में मोबाईल की गलत आदत छुडवाना, प्राथमिक चिक्तिसा, गृह परिचर्या प्रशिक्षण, रैडक्रास गतिविधियों का प्रचार-प्रसार, यातायात के नियमों व सडक़ सुरक्षा टीमों के गठन बारे जागरूकता, मैडिकल चैकअप, वृक्षारोपण, संतुलित आहार, योग व घ्यान, समाजिक कुरतियों बारे जागरूकता इत्यादि विषयों बारे प्रतिभागियों को अवगत करवाया जायेगा। प्राचार्या डा0 अनुपम अरोड़ा जी ने अपने सम्बोधन में आये हुये अतिथियों का स्वागत किया और रैक्रास द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की सराहना करते हुये कहा कि रैडक्रास द्वारा चलाई जा रहर गतिविधियां काबिले तारिफ है। उन्होनें कहा कि प्रत्येक युवा को रैडक्रास के साथ जुडऩा चाहिये।  

  शिविर निदेशक हरमेंश चन्द ने मुख्य अतिथि का स्वागत व धन्यवाद करते हुए कहा कि हमारे लिये यह सौभाग्य की बात है कि युथ इस कार्यक्रम में बहुत ही ईमानदार व कर्मठ अधिकारी बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे है, जिन्होनें मास नवंबर 2025 में ही हरियाणा राज्य शाखा का कार्यभार संभाला है। इससे पहले मुख्य अतिथि महोदय हरियाणा के विभिन्न जिलों में बतौर सचिव अपनी सेवाऐं दे चुके है। महासचिव का पदभार संभालते हुए मुख्य अतिथि द्वारा बहुत सी जनकल्याणकारी गतिविधियों की शुरूआत की गई है, जोकि आने वाले समय में रैडक्रास के लिये मील का पत्थर साबित होंगीं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महासचिव डा0 सुनील कुमार को रैडक्रास सोसाईटी, पानीपत के सचिव गौरव रामकरण, शिविर निदेशक हरमेश चन्द, प्राचार्य डा0 अनुपम्म अरोड़ा व अन्य काउंसलर द्वारा समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डा0 अनुपम्म अरोड़ा को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

सोमवार को प्रथम दिन प्रतिभागियों को शिविर निदेशक द्वारा जिला स्तर पर रैडक्रास द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों बारे अवगत करवाया गया। मुख्य वक्ता डा0 पूजा सिंघल द्वारा प्रतिभागियों को स्वैच्छिक रक्तदान बारे जागरूक करते हुए कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति जिसकी उम्र 18 से 60 साल के बीच में है, वजन 50 किलोग्राम है और रक्त में एच.बी. की मात्रा 12 ग्राम से अधिक है, वह साल में 90 दिनों के अंतराल पर 4 बार रक्तदान कर सकता है। हमें स्वेच्छिक रक्तदान के लिये आगे आना चाहिये ताकि जरूरमंद मरीज व्यक्ति को रक्त की आपूर्ति की जा सके। वक्ता सोनिया शर्मा, प्रवक्ता प्राथमिक सहायता ने प्रतिभागियों को प्राथमिक सहायता के तहत सी.पी.आर. के बारे में विस्तारपूर्वक अवगत करवाया और प्रतिभागियों ने प्रेक्टीकल के माध्यम से सी.पी.आर. विधि को सीखा। उन्होनें बताया कि यदि किसी दुर्धटनावश व्यक्ति की संास व धडक़न रूक जाये तो उसे सी.पी.आर. देकर चालू किया जा सकता है और पीड़ीत की जान का बचाया जा सकता है। मंच सचालन की भूमिका डा0 संतोष कुमारी सनातन धर्म कॉलेज पानीपत ने अदा की, जिसे खूब सराहा गया। अन्त में मुख्य अतिथ, प्राचार्या सनातन धर्म महाविद्यालय व अन्य सभी यूथ रैडक्रास कांउसलर का धन्यवाद किया। सभी प्रतिभागियों ने शिविर में दी गई जानवर्धक जानकारी की प्रंशसा की। इस अवसर पर रैडक्रास के स्टॉफ सदस्य लाल चन्द, जसमेर, अमित कुमार, प्रवक्ता कला भारद्वाज, सोनिया शर्मा, प्रदीप,  सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Comments