Thursday, June 4, 2026
Newspaper and Magzine


दीपक ने पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया 

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at February 27, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई. बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गणित विभाग की तरफ से पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर आई. बी (एल) पब्लिक स्कूल के प्रबंधक युधिष्ठिर मिगलानी ने अपने संबोधन में बताया कि बच्चों को इन गतिविधियों में निरंतर भाग लेना चाहिए जिनसे उनका आत्मविश्वास का निर्माण होता है। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने कहा कि गणित एक ऐसा विषय है जो प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से हर क्षेत्र से जुड़ा है ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने से विद्यार्थियों का ज्ञान एवं आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने बताया कि किस तरह गणित हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से और प्राकृतिक वस्तुओं से जुड़ा हुआ है। विभागाध्यक्ष डॉ. अर्पणा गर्ग ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर विद्यार्थी अपने निश्चित विचार, तथ्य या प्रक्रिया पर ध्यान केंद्रित कर पाते हैं। विद्यार्थियों ने फेक्ट्रल्स,मैथमेटिक्स इन क्लाइमेट मॉडलिंग, ग्राफ थ्योरी इन सोशल नेटवर्क्स, मैथमेटिक्स का स्टॉक मार्केट, ऑप्टिमाइजेशन इन रियल लाइफ आदि विषयों पर पोस्टर बनाएं।

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे :

प्रथम स्थान – दीपक, बी सी ए प्रथम वर्ष,

द्वितीय स्थान – अंकित, बी सी ए प्रथम वर्ष,

तृतीय स्थान – साक्षी एवं सपना , बी एस सी प्रथम वर्ष,

सांत्वना पुरस्कार – अमन, बी एस सी द्वितीय वर्ष

इस गतिविधि में विद्यार्थियों को महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपप्राचार्या डॉ. किरण मदान, डॉ. सुनित शर्मा, डॉ. पूनम मदान, डॉ निधान सिंह , सहायक प्रो. पवन कुमार, डा. विक्रम कुमार, सहायक प्रो. अजयपाल, डॉ प्रवीन कुमार, सहायक प्रो. कनक शर्मा, डॉ. पूनम गुप्ता, सहायक प्रो. संगीता, मिस्टर मनीष, मिस कीर्ति, मिस मुस्कान आदि उपस्थित रहे।

Comments