Wednesday, June 10, 2026
Newspaper and Magzine


आई.बी.(पीजी)महाविद्यालय में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया   

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at February 27, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी (पीजी) महाविद्यालय में खेलों का आयोजन करवाया गया । खेलों का शुभारंभ प्रबंधक समिति के सदस्य युधिष्ठिर मिगलानी तथा प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने किया । शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि इसमें स्टाफ सदस्यों तथा विद्यार्थियों के आपसी खेल मुकाबले करवाए गए । लड़कों की रस्साकस्सी में आर्ट्स संकाय ने प्रथम तथा NCC इकाई ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । वहीं लड़की वर्ग में आर्ट्स संकाय ने ही प्रथम तथा कॉमर्स संकाय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । वॉलीबाल में आर्ट्स संकाय प्रथम तथा साइंस संकाय द्वितीय स्थान पर रहा । लड़कियों के बैडमिंटन मुकाबले में मन्नत प्रथम, मानसी द्वितीय तथा ज्योति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । डॉ. राजेश ने बताया कि स्टाफ मुकाबलों में बैडमिंटन में महिला वर्ग के  सिंगल मुकाबलों में डॉ. रेशु प्रथम, सहायक प्रो. रीना द्वितीय तथा सहायक प्रो. एकता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया वहीं डबल्स में डॉ. वसुंधरा व सहायक प्रो. अन्नू ने प्रथम, सहायक प्रो. दीप्ति  व सहायक प्रो. अंशिका ने द्वितीय तथा सहायक प्रो. रुचिका व सहायक प्रो. प्रीति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । पुरुष बैडमिंटन में तबला वादक अमन ने प्रथम , सहायक प्रो. कुलदीप ने द्वितीय तथा सहायक प्रो. राहुल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । स्टाफ पुरुष रस्साकस्सी में आर्ट्स संकाय की टीम ने डॉ. प्रवीन के निर्देशन में प्रथम तथा कॉमर्स संकाय की टीम ने डॉ. सुनित शर्मा के निर्देशन में द्वितीय स्थान प्राप्त किया । रस्साकशी महिला स्टाफ में आर्ट्स संकाय की टीम ने डॉ.शर्मिला यादव के  निर्देशन में प्रथम तथा साइंस संकाय की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक तथा उपप्राचार्या डॉ. किरण मदान ने विजेताओं को पदक देकर सम्मानित किया । प्राचार्या महोदया ने बताया कि महाविद्यालय में इस प्रकार के खेलों के आयोजन से स्टाफ सदस्यों में आपसी सौहार्द बढ़ता है तथा उन्होंने इस शानदार आयोजन के लिए विभागध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार, खेल कमेटी की इंचार्ज डॉ. सुनीता ढांडा तथा सभी सदस्यों को बधाई दी । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय की खेल कमेटी का अहम योगदान रहा । इस अवसर पर डॉ. पूनम मदान, डॉ. निधान सिंह, डॉ. गुरनाम सिंह, सह प्रो. सोनिया, सह प्रो. पवन, डॉ. विक्रम, डॉ. सीमा, सह प्रो. अजय पाल, प्रो. कनक, डॉ. निधि, डॉ. जोगेश, प्रो. माधवी, डॉ. निर्मला, डॉ. भगवंत कौर, डॉ. नेहा पुनिया, डॉ. मोनिका वर्मा, डॉ. पूनम गुप्ता व सहायक प्रो. संगीता उपस्थित रहे ।

Comments