Wednesday, June 10, 2026
Newspaper and Magzine


छात्र-छात्राओं को याकुल्ट डोनेन प्राइवेट लिमिटेड सोनीपत का औद्योगिक दौरा कराया गया

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at March 2, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आईबी पीजी कॉलेज के एम कॉम के लगभग 26 छात्र-छात्राओं को याकुल्ट डोनेन प्राइवेट लिमिटेड, सोनीपत का औद्योगिक दौरा कराया गया इस दौरे को महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा, वाणिज्यिक एवं प्रबंधन विभागाध्यक्ष डॉ. सुनित शर्मा और प्रो. अजय पाल सिंह ने शुभकामनाओं के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने कहा कि औद्योगिक दौरा करने से सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ विद्यार्थियों को व्यवहारिक ज्ञान भी मिलता है ऐसे दौरे से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास तो बढ़ता ही है, साथ ही रियल वर्क लाइफ सिचुएशंस में कैसे काम करते हैं उन्हें यह भी सीखने को मिलता है वाणिज्य एवं प्रबंध के विभागाध्यक्ष डॉ. सुनित शर्मा ने विद्यार्थियों को कहा कि ऐसे औद्योगिक दौरे से उनको अलग-अलग कंपनी के एक्सपर्ट से मिलने का मौका मिलता है और पढ़ाई के साथ-साथ प्रेक्टिकल एक्स्पोज़र भी मिलता है। याकुल्ट कंपनी का गठन 2007 में भारतीय बाजार में प्रोबायोटिक उत्पादों के निर्माण और बिक्री के लिए किया गया था ।यह भारत में हरियाणा के सोनीपत जिले मे है और दुनिया भर में 40 से अधिक देशों में 40 मिलियन लोग प्रतिदिन याकुल्ट पीते हैं और प्रोबायोटिक क्षेत्र में जबरदस्त अनुसंधान क्षमताएं है, कंपनी के बारे में वहा के एग्जीक्यूटिव मिस्टर शगुन राणा ने विद्यार्थियों को कंपनी के बारे में प्रेजेंटेशन देकर पूरा विस्तार से समझाया, और वहा की ही दूसरी एग्जीक्यूटिव मिस महक ने याकुल्ट का वर्किंग प्लांट दिखाकर बच्चों को उसकी प्रक्रिया के बारे में समझाया। इस दौरे को सफल बनाने के लिए सहायक प्रो. राजेश वाला एवं रूहानी शर्मा ने अहम भूमिका निभाई।

Comments