Thursday, October 29, 2026
Newspaper and Magzine


पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ मामले में पांचवा आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 29, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 29 अक्तूबर। थाना प्रबंधक इसराना हरिराम ने बतलाया की मुकदमा में पुलिस पार्टी पर हमला करने वाले पहले 4 आरोपियों को पहले गिरफ़्तार किया जा चुका है इसी कड़ी में आगे बढते हुए आरोपी सुमित नांदल पुत्र सुरेश निवासी डाहर जिला पानीपत को प्रोडकशन वारंट पर माननीय न्यायालय में आने पर गिरफ़्तार किया गया आरोपी द्वारा पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ की घटना की निशानदेही कराई आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया। अभियोग की आगे की जांच जारी है।

एएसआई प्रदीप, सिपाही रोहित, सिपाही विकास, सिपाही मोहित, चालक एचसी राजीव के निरीक्षक योगेन्द्र सिह प्रभारी विशेष कार्यबल इकाई सोनीपत के नेतृत्व में अति वांछित अपराधी की तलाश में दिल्ली पैरलल नहर पुल रोहतक बाईपास पानीपत मौजूद हूं कि मुखबर खास ने मुलाकी होकर सूचना दी की प्रिंस वासी गांव डाहर जिला पानीपत, सुनिल उर्फ गुण्डा वासी गांव नौल्था जिला पानीपत व जतिन वासी गांव सामन जिला रोहतक जो पानीपत में ट्रांसपोर्टर एजेंट के उपर हत्या की कोशिश करने के मामले में फरार चल रहे है। जो जौंधन बस स्टाप के पास किसी के इंतजार में खडे है अगर तुरंत रेड की जाए तो अवैध हथियारो सहित काबू किए जा सकते है। मुखबरी विश्वसनीय होने पर हम सीआईए 1 पानीपत पहुचे जहा निरीक्षक फुल कुमार प्रभारी सीआइए 1 पानीपत को उपरोक्त मुखबरी बारे सूचित किया गया। सूचना पाकर निरीक्षक फुल कुमार प्रभारी सीआईए 1 साथ में एसआई अंग्रेज सिंह, एएसआई अनिल कुमार, ईएएसआई बिजेन्द्र सिंह, एचसी अजय, सिपाही सन्दीप सरकारी गाड़ी चालक सिपाही जोगेन्द्र व दूसरी टीम पीएसआई देवराज एएसआई राजेश, एएसआई जयकरण एएसआई सुनिल, ईएचसी अशोक सरकारी गाड़ी चालक सिपाही सन्दीप की दो टीमे तैयार की गई। तीनों टीमो को मुखबरी बारे अवगत करवाकर रवाना ईसराना जौंधन अडडे के हुए। जब पुलिस टीमें ईसराना जौंधन अडडे पर पहुची तो 3 नौजवान लड़के जौंधन अडडे की तरफ से पैदल पैदल आते दिखाई दिए जो पुलिस की गाड़ी को देखकर जौंधन गांव की तरफ रोड़ से भागने लगे तो उन लड़को ने पुलिस पार्टी की तरफ जान से मारने की नियत से पिछे मुडकर फायर किए। जिस पर साथी मुलाजमान ने चेतावनी देते हुए अपने तक्षीमशुदा असला से एक हवाई फायर किया। उसके बाद वे लड़के दौरान पुलिस पार्टी पर फायर करते हुए भागते रहे। जिसके जवाब में अपनी व साथी मुलाजमान की सुरक्षा करते हुए उन लड़को के पैरो की तरफ एक और फायर किया तथा सिपाही रोहित ने एक फायर अपनी तक्षीमशुदा असला से किया तथा एसआई अंग्रेज सिंह तथा एएसआई अनिल कुमार ने अपने अपने तक्षीमशुदा असला से 1-1 फायर उन लड़को के पैरो की तरफ किए तथा उसी समय घटना बारे कंट्रोल रूम से वीटी कराई गई। साथी मुलाजमान की सहायता से उन तीनों लड़को को काबू किया। काबू किए पहले लड़के के दाहिने घुटने पर गोली लगी हुई थी जिसने अपना नाम सुनिल उर्फ गुन्डा पुत्र रणबीर वासी गांव नौल्था जिला पानीपत बतलाया जिसके हाथ में एक पिस्टल मौजूद थी। दूसरे काबू किए लड़के के घुटने में गोली लगी हुई थी पूछताछ पर अपना नाम प्रिंस पुत्र पवन वासी गांव डाहर जिला पानीपत बतलाया जिसके हाथ से एक देशी पिस्टल बरामद हुई दोनों लड़को से अलग एक लडका रोड के साथ साथ कच्चे रास्ते से भागा था जिसको एएसआई बिजेंद्र ने काबू किया पूछताछ पर तीसरे लड़के ने अपना नाम जतिन पुत्र अशोक वासी गांव सामन (पटठी) जिला रोहतक बतलाया जिसके पास असला नही पाया गया। उसके बाद जान की रक्षा हेतु बिना देरी के घायल आरोपियों प्रिंस व सुनिल उर्फ गुण्डा उपरोक्त को सरकारी गाड़ी से ईलाज के लिए सरकारी हस्पताल पानीपत रवाना किया गया। आरोपियान प्रिंस, सुनिल उर्फ गुण्डा व जतिन द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से अवैध हथियारो से गोली चलाकर पुलिस कार्य में बाधा डालकर BNS की विभिन्न धाराओ तथा आर्म्स एक्ट का किया है। थाना इसराना में अभियोग अंकित कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई थी।

Comments


Leave a Reply