Thursday, October 29, 2026
Newspaper and Magzine


समालखा में नशा करने के दुष्परिणाम बारे विस्तृत जानकारी देकर जीवन में कभी भी नशा नही करने बारे शपथ दिलवाई गई

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 29, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 29 अक्तूबर। पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण आईपीएस के नेतृत्व में पानीपत पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान के दौरान डीएसपी प्रणय कुमार की देखरेख में आज कश्यप कालोनी-1 और राजस्थानी कालोनी, हनुमान कालोनी, मनाना रोड़, भारत नगर, लोढा बस्ती, मनाना फाटक, वार्ड नंबर 16 व 17 समालखा में जाकर डोर टू डोर सभी कालोनी व वार्ड वासियों को नशा करने के दुष्परिणाम बारे विस्तृत जानकारी देकर जीवन में कभी भी नशा नही करने बारे शपथ दिलवाई गई जागरूक किया गया व पुलिस अधीक्षक पानीपत के निर्देश अनुसार डीएसपी साहब की देखरेख में नशा करने वाले व्यक्तियों का सरकारी अस्पताल पानीपत में फ्री इलाज करवाने व जो व्यक्ति नशा बेचते हैं उनकी शिकायत हेल्पलाइन नंबर 1933 पर करने बारे सभी कालोनी और वार्ड वासियों को जागरूक किया गया।

Comments


Leave a Reply