विकसित भारत की राम जी अधिनियम 2025 के लिए करें लोगो डिजाइन।
-जीते 50 हजार का इनाम। आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 अप्रैल 2026
BOL PANIPAT , 27 मार्च। सीईओ जिला परिषद डॉ. किरण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वीबी-जी एक्ट 2025 के तहत नेशनल रिल/वीडियो चैलेंज एण्ड क्विज कॉम्पटिशन (माई भारत) एण्ड लॉगो डिजाईन कॉम्पटिशन (माई जीओवी) प्रतियोगिता की अंतिम तिथियों को बढाया गया है। इस प्रतियोगिता में युवा, छात्र, स्वयंसेवा व आम नागरिक भाग ले सकते हैं।
उन्होंने बताया कि माई भारत प्लेटफार्म के तहत विकसित भारत -जी-राम जी क्विज कॉम्पटिशन की तिथि 7 अप्रैल जिसमें वीबी-ग्राम जी अधिनियम के प्रावधानें और रोजगार के अवसरों की संज्ञानात्मक समझ और प्रस्तुति को प्रोत्साहित करना है।
नेशनल रिल/वीडियो चैलेंज (60 सैकेण्ड माई विलेज) की तिथि 5 अप्रैल कर दी गई है जिसमें प्रतिभागियों को ग्रामीण विकास और रोजगार सृजन से सम्बंधित रचनात्मक विचारों और डिजिटल अभिव्यकितयों को प्रस्तुत करने की अनुमति देना होगा।
सीईओ ने बताया कि लॉगो डिजाईन कॉम्पटिशन की तिथि 4 अप्रैल कर दी गई है। जिसमें प्रतिभागियों को ग्रामीण विकास और आजीविका संर्वधन के सम्बंध में जन जागरूकता और रचनात्मक भागीदारी बढ़ाने के लिए लॉगो डिजाईन बनाना होगा।
सीईओ जिला परिषद डॉ. किरण सिंह ने आमजन से अपील की है कि वीबी-जी राम जी एक्ट, 2025 के नेशनल रिल/वीडियो चैलेंज एण्ड क्विज कॉम्पटिशन (माई भारत) एण्ड लॉगो डिजाईन कॉम्पटिशन (माई जीओवी) प्रतियोगिता में युवा, छात्र, स्वयंसेवा व आम नागरिक ज्यादा से ज्यादा भाग लें।

Comments