Sunday, June 28, 2026
Newspaper and Magzine


मुख्यमंत्री नायब सिंह के नेतृत्व में हरियाणा तेजी से बढ़ रहा आगे: हरपाल ढांडा

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at March 29, 2026 Tags: , , , ,

हरपाल ढांडा ने किया सड़क निर्माण के कार्य का किया शुभारंभ, ग्रामीणों में खुशी की लहर

चंदौली- खोतपुरा सड़क निर्माण का शुभारंभ, विकास को मिली नई रफ्तार

सरकार की विकास योजनाओं को मिला बल, गांवों की तस्वीर बदलेगी नई सड़क

BOL PANIPAT , 29 मार्च। हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के बड़े भाई हरपाल ढांडा ने कहा कि प्रदेश सरकार गांव-गांव तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने रविवार को चंदौली में र्ड्रेन नंबर 2 से खोतपुरा तक बनने वाली पीडब्ल्यूडी सड़क का नारियल तोड़कर विधिवत उद्घाटन किया
उन्होंने कहा कि यह सड़क सिर्फ रास्ता नहीं, बल्कि क्षेत्र की तरक्की की नई लकीर है। सरकार जनहित के हर मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए तेजी से कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह के कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी सोच के कारण हरियाणा विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। हमारी प्राथमिकता है कि हर गांव को बेहतर सड़क, शिक्षा और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों, ताकि आमजन का जीवन स्तर ऊंचा उठ सके।”
उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं धरातल पर तेजी से उतर रही हैं और आने वाले समय में क्षेत्र की तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगी।
इस अवसर पर गांव चंदौली सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने हरपाल ढांडा का जोरदार स्वागत किया और उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
गौरतलब है कि लंबे समय से खराब हालत में पड़ी इस सड़क के निर्माण को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।
यह सड़क चंदौली, खोतपुरा, बरसत, गढ़ सरणाई, बराना और बबैल सहित कई गांवों को जोड़ती है। इसकी खराब स्थिति के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की लगातार मांग के बाद अब इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है, जिससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता सवित पानू, कनिष्ठ अभियंता तरुण साहनी, चंदौली के सरपंच प्रतिनिधि सुनील, पूर्व सरपंच जस्सा, मुकेश पंवार, सुखबीर, चरण सिंह, प्रवीण (चंदौली), विनोद (खोतपुरा) सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Comments