Thursday, June 4, 2026
Newspaper and Magzine


जन समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन पूरी संवेदनशीलता से कार्यरत: अतिरिक्त उपायुक्त अंकित चौकसे

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 4, 2026 Tags: , , , , ,

जनता समाधान शिविर बना भरोसे का केंद्र, मौके पर हो रहा समस्याओं का समाधान

मुख्यमंत्री की जनहितकारी सोच को प्रशासन दे रहा धरातल पर आकार

शिकायतों के निस्तारण में तेजी, आमजन को मिल रहा त्वरित न्याय

BOL PANIPAT : पानीपत, 4 जून। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की दूरगामी एवं जनकल्याणकारी सोच को साकार करने के लिए जिला प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता और संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है। उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया के मार्गदर्शन में आयोजित किए जा रहे जनता समाधान शिविर आमजन के लिए उम्मीद और विश्वास का केंद्र बन रहे हैं। इन शिविरों में वर्षों से लंबित शिकायतों और समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जा रहा है।

    वीरवार को जिला सचिवालय सभागार में आयोजित जनता समाधान शिविर में अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. अंकित चौकसे ने जन शिकायतों की सुनवाई करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी प्रशासन उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि जनता समाधान शिविर सरकार और आमजन के बीच मजबूत संवाद का माध्यम बन रहे हैं, जहां प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनकर उसके समाधान की दिशा में ठोस कार्रवाई की जाती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

    एसडीएम मनदीप कुमार ने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि प्रत्येक नागरिक की समस्या को पूरी संवेदनशीलता और निष्पक्षता के साथ सुना जाए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों के माध्यम से लोगों को कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है तथा शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया अधिक सरल और प्रभावी हुई है।

    नगराधीश टीनू पोसवाल ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई की जा रही है तथा किसी भी नागरिक को न्याय और अधिकारों से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।

    डीएसपी सतीश वत्स ने कहा कि पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों पर पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के साथ-साथ आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना पुलिस विभाग की जिम्मेदारी है।

    डीडीपीओ राजेश शर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए पंचायत विभाग पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं और सेवाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है तथा जनहित के मामलों में किसी प्रकार की कोता जनता समाधान शिविर में वीरवार को विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 16 शिकायतें प्राप्त हुईं। अतिरिक्त उपायुक्त ने सभी शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई एवं शीघ्र निस्तारण के लिए भेजा।

शिविर में शिकायत लेकर पहुंचे गोल्डी ने ईपीएफ भुगतान संबंधी समस्या के समाधान की मांग की। वहीं गांव बराना निवासी रामपाल ने अपने खेत के रास्ते को खुलवाने का अनुरोध करते हुए बंद रास्ते के कारण हो रही परेशानियों से प्रशासन को अवगत कराया। सेवानिवृत्त पटवारी विनोद कुमार तथा प्रार्थी सुशील ने 11 माह के बकाया वेतन के भुगतान के लिए प्रशासन से गुहार लगाई। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments


Leave a Reply