Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


जिले में किसी भी हाल में नहीं पनपने दिया जायेगा भू माफिया.भू माफिया पर सितंबर में लगाया 13 लाख जुर्माना.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at November 3, 2023 Tags: , , , , ,

भू-माफिया की अवैध खुदाई संबंधित गतिविधियों पर प्रशासन निगरानी बरते हुए: अतिरिक्त उपायुक्त

विभाग अपने सूचना तंत्र को और अधिक मजबूत बनाये

BOL PANIPAT , 3 नवंबर। भू-माफिया द्वारा की अवैध खुदाई संबंधित गतिविधियों पर प्रशासन निगरानी बरते हुए है। जो भी भू माफिया तंत्र के विरूद्ध जोर आजमाईस करता है उसके विरूद्ध ततकाल कार्यवाही करें।  हमें अपने सूचना तंत्र को और अधिक मजबूत बनाने की जरूरत है। जरा सी ढिलाई से कई सवाल खड़े हो सकते हैं। हम मॉइनिंग को रोकने में पूरी तरह से सक्ष्म हैं। यह बात जिला टास्क फोर्स की शुक्रवार को जिला सचिवालय में आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुडडा ने कही।
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि सितंबर के महीने में 10 विहक्लों को कब्जे में लिया जिसमें चार पर 13 लाख रुपये जुर्माना लगाया। इस कड़ी में अक्तूबर माह में 4 विहकलो को कब्जे में लिया जिन पर कार्यवाही की जा रही है। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि अवैध माईनिंग से संबंधित कोई भी सूचना मिले हमें तुरंत प्रभाव से उस पर कार्यवाही करनी होगी।
  अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि  पुलिस फार्स पूरी तरह से कार्य को लेकर तैयार है।  कुछ भी ऐसा नजऱ नहीं आने चाहिये जिसमें ये लगे की अवैध माईनिंग को लेकर प्रशासन सुस्त रहा है। कुछ भी छुटना चहीं चाहिये। जरा सी सूचना मिलते ही फारन वाहन को कब्जे में ले व पार्टी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाये। इस मौके पर एसडीएम समालखा अमित कुमार,माईनिंग अधिकारी कमलेश कुमारी ,डीएफओ विजय लक्ष्मी के अलावा कई अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments