ब्लैक मार्केटिंग करने वालों की खैर नहीं: उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया
जिले में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल की जमाखोरी पर प्रशासन सख्त, प्रर्याप्त स्टॉक उपलब्ध
अफवाह फैलाने वालों पर भी होगी कानूनी कार्रवाई
उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया का सख्त बयान कानून तोड़ा तो कार्रवाई तय
BOL PANIPAT , 2 अप्रैल। जिले में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की जमाखोरी को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। किसी भी प्रकार की ब्लैक मार्केटिंग या कृत्रिम कमी पैदा करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला में प्रर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया ने कहा कि प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और किसी भी स्तर पर लापरवाही या गैरकानूनी गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उपायुक्त डॉ दहिया ने कहा कि आम जनता को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुचारू रूप से सुनिश्चित की जा रही है। उपायुक्त ने चेतावनी देते हुए कहा कि जमाखोरी कर बाजार में कृत्रिम संकट पैदा करने वाले तत्वों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ सख्त धाराओं में केस दर्ज किया जाएगा। साथ ही ब्लैक मार्केटिंग में शामिल लोगों पर भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।
उपायुक्त ने कहा कि अफवाह फैलाकर लोगों में डर और भ्रम पैदा करने वालों को भी बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे मामलों में साइबर और प्रशासनिक टीमें सक्रिय रूप से निगरानी कर रही हैं। डॉ. दहिया ने आम नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और आवश्यक वस्तुओं की अनावश्यक खरीद से बचें। यदि कहीं जमाखोरी या कालाबाजारी की सूचना मिलती है, तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। उपायुक्त डॉ दहिया ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

Comments