Thursday, June 4, 2026
Newspaper and Magzine


कृषि उपकरणों का भौतिक सत्यापन 12, 13 और 14 दिसंबर को किया जाएगा: उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at December 11, 2025 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT , 11 दिसंबर। फसल अवशेष प्रबंधन योजना 2025-26 के तहत किसानों द्वारा खरीदे गए कृषि उपकरणों का भौतिक सत्यापन 12, 13 और 14 दिसंबर को किया जाएगा।  

    उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया ने बताया कि सरकार किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के लिए आधुनिक कृषि यंत्रों पर 50 प्रतिशत राशि का अनुदान प्रदान कर रही है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे निर्धारित तिथि पर अपने कृषि यंत्र समय पर लेकर पहुँचे, ताकि अनुदान प्रक्रिया सुचारु व पारदर्शी तरीके से पूरी हो सके।

  कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक डा आत्मा राम ने बताया कि जिन किसानों ने 1 दिसंबर से 10 दिसंबर 2025 के बीच अपने उपकरणों के बिल एग्रीहरियाणाडॉटजीओवीडॉटइन पोर्टल पर अपलोड किए हैं, उनका सत्यापन निर्धारित तिथियों पर नई अनाज मंडी स्थित विभागीय कार्यालय परिसर में गठित कमेटी द्वारा किया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि 12 दिसंबर को सुपर सीडर, 13 दिसंबर को बेलर, हे रेक व कटर तथा 14 दिसंबर को चॉपर, जीरो-टिल समेत अन्य उपकरणों का सत्यापन होगा।  उन्होंने यह भी बताया कि 30 नवंबर तक पोर्टल पर अपलोड हुए बिलों का सत्यापन 2, 3 और 4 दिसंबर को संपन्न हो चुका है।

Comments