बाइक चोर को रोहतक के खरक कलां से गिरफ्तार कर लाई आठ मरला चौकी पुलिस
BOL PANIPAT , 04 अप्रैल: आठ मरला चौकी पुलिस ने शुक्रवार को मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक बाइक चोर को रोहतक के खरक कलां गांव से गिरफ्तार कर लेकर आई। आरोपी की पहचान गांव डंडेरी हिसार हाल बालंद रोहतक निवासी सुनील के रूप में हुई है।
आठ मरला चौकी इंचार्ज एएसआई सुनील ने बताया कि आठ मरला चौकी में जुलाई 2025 में महराना गांव निवासी अनिल पुत्र महावीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 16 जुलाई की रात करीब 9 बजे वह अपनी स्पलेंडर बाइक को घर के बाहर खड़ी कर अंदर गया था। कुछ देर बाद बाहर निकलकर देखा बाइक नहीं मिली। अज्ञात चोर बाइक को चोरी कर ले गए। थाना माडल टाउन में अनिल की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर आठ मरला चौकी पुलिस ने आरोपी की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
इंचार्ज एएसआई सुनील ने बताया कि आठ मरला चौकी पुलिस ने शुक्रवार को मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए बाइक चोर को रोहतक के खरक कलां गांव से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बाइक चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है। इसी के चलते उसने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी की उक्त बाइक उसने कुछ दिन पहले अपने एक जानकार के पास खड़ी कर दी थी। बीते फरवरी माह में जानकार बाइक पर सवार होकर रोहतक किसी से गया तो चेकिंग के दौरान कागजात नहीं होने पर पुलिस ने बाइक को इंपाउंड कर दिया था। पुलिस ने शनिवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments