अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार .
BOL PANIPAT : 28 जुलाई 2022, सीआईए-थ्री पुलिस की टीम ने कुटानी रोड पर पावर हाउस के नजदीक एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रितिक उर्फ जोनी पुत्र धर्मपाल निवासी वाल्मीकि बस्ती नजदीक भीम गोडा मंदिर पानीपत के रूप में हुई है। आरोपी से पुछताछ में खुलाशा हुआ उसे हथियार रखने का शौक है, करीब एक महिना पहले वह बाइक पर सवार होकर गांव भैंसवाल में गया था। रास्ते में ड्रेन पुल के पास वह लघुशंका करने के लिए रूका तो उसे पास में उक्त अवैध देसी पिस्तौल पड़ा मिला। अवैध देसी पिस्तौल को वह घर ले आया। आरोपी दोस्तों में रौब दिखाने के लिए अवैध देसी पिस्तौल को साथ लेकर चलने लगा। पुलिस टीम ने बरामद अवैध देसी पिस्तौल को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी रितिक के खिलाफ थाना किला में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
सीआईए-थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया उनकी एक टीम बुधवार को गश्त के दौरान कुटानी अड्डे पर मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि संदिग्ध किस्म का एक युवक पूर्व मेयर के ऑफिस की ओर से पैदल-पैदल कुटानी रोड पावर हाउस की तरफ आ रहा है। युवक के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत कुटानी रोड पर पावर हाउस के नजदीक नाकाबंदी कर संदिग्ध युवकों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक युवक सामने से पैदल आते दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाही करते हुए कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर तलाशी ली तो पेंट की जेब से अवैध देसी पिस्तौल बरामद हुआ। आरोपी की पहचान रितिक उर्फ जोनी पुत्र धर्मपाल निवासी वाल्मीकि बस्ती नजदीक भीम गोडा मंदिर पानीपत के रूप में हुई।

Comments