Monday, June 15, 2026
Newspaper and Magzine


“Agricultural Chemistry” विषय पर पोस्टर प्रस्तुति का आयोजन किया गया

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 8, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : रसायन विज्ञान विभाग “Agricultural Chemistry” विषय पर पोस्टर प्रस्तुति का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में VOC द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मकता तथा प्रस्तुति कौशल को विकसित करना था। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने मिट्टी रसायन, उर्वरक, कृषि रसायन, पादप पोषण, जैविक खेती तथा सतत कृषि पद्धतियों जैसे विविध विषयों पर आकर्षक एवं वैज्ञानिक रूप से समृद्ध पोस्टर प्रस्तुत किए। 

प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि “हमारा संस्थान सदैव विद्यार्थियों को नवाचार, विज्ञान और व्यावहारिक ज्ञान से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। ‘एग्रीकल्चरल केमिस्ट्री’ पर आधारित यह पोस्टर प्रस्तुति विद्यार्थियों के लिए सीखने और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का उत्कृष्ट मंच साबित हुई। मुझे विश्वास है कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को भविष्य में वैज्ञानिक और सामाजिक योगदान के लिए प्रेरित करेंगे।” विभागाध्यक्ष डॉ. विक्रम कुमार ने कहा कि “एग्रीकल्चरल केमिस्ट्री आज की कृषि व्यवस्था का वैज्ञानिक आधार है। इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों ने न केवल विषय की गहराई को समझा, बल्कि कृषि से जुड़े वास्तविक वैज्ञानिक पहलुओं को भी रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को शोध उन्मुख सोच विकसित करने में अत्यंत सहायक होते हैं।” कार्यक्रम का संचालन  श्रीमती अन्नू  (समन्वयक) द्वारा किया गया। विभाग ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दीं और विजेताओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में सभी छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायकों द्वारा रचनात्मकता, वैज्ञानिक प्रासंगिकता और प्रस्तुति कौशल के आधार पर परिणाम घोषित किए गए, जिनमें—स्वाति ने प्रथम स्थान, खुशी ने द्वितीय स्थान, तथा खुशी सैनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह गतिविधि न केवल छात्रों के ज्ञानवर्धन का माध्यम बनी, बल्कि उनके प्रस्तुतीकरण कौशल और वैज्ञानिक सोच को भी सुदृढ़ करने में सहायक रही।

Comments