एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में कला और सामाजिक विज्ञान में ‘परंपरा से रूपांतरण तक: बदलती दुनिया में समाज और संस्कृति’विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय कांफ्रेंस का आयोजन
उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा सरकार द्वारा प्रायोजित है कांफ्रेंस
प्रो (डॉ) संजीव अग्रवाल डीन रिसर्च एंड डेवलपमेंट एवं प्रोफेसर भौतिकी विभाग कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी करेंगे कांफ्रेंस का शुभारम्भ
प्रो (डॉ) एसके चहल डीन फैकल्टी ऑफ़ सोशल साइंस एवं प्रोफेसर इतिहास विभाग कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी देंगे कीनॉट संबोधन
BOL PANIPAT , 17 अप्रैल. एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा सरकार द्वारा प्रायोजित 18 मार्च को आयोजित होने वाली एक दिवसीय राष्ट्रीय कांफ्रेंस का आगाज मुख्य अतिथि प्रो (डॉ) संजीव अग्रवाल डीन रिसर्च एंड डेवलपमेंट एवं प्रोफेसर भौतिकी विभाग कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी करेंगे । प्रो (डॉ) एसके चहल डीन फैकल्टी ऑफ़ सोशल साइंस एवं प्रोफेसर इतिहास विभाग कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी देंगे कीनॉट संबोधन । प्रो (डॉ) दिनेश धधिची पूर्व-प्रोफेसर अंग्रेजी विभाग कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी और डॉ विकास सभरवाल राजनीती शास्त्र विभाग कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी और पहले तकनीकी सत्र में बतौर रिसोर्स परसों अपने अनुभव और ज्ञान से रिसर्च स्कोलर्स और देश भर से आये प्राध्यपकों को लाभान्वित करेंगे । समापन सत्र के मुख्य अतिथि प्रो (डॉ) संजय अरोड़ा रजिस्ट्रार गुरुग्राम यूनिवर्सिटी रहेंगे । रिसोर्स पर्सन के रूप में कैप्टेन (डॉ) सुनैना सिंह पूर्व-सेना अधिकारी एवं शैक्षणिक प्रशिक्षक एवं माइंड कोच टेड-एक्स वक्ता प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करेंगी । अंतिम सत्र में रिसर्च स्कोलर्स और प्राध्यापक अपने लिखे शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे । यह जानकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने दी । विदित रहे कि एक दिवसीय कांफ्रेंस के संरक्षक एसडी पीजी कॉलेज दिनेश गोयल है और उनके साथ उप-प्रधान राजीव गर्ग, जनरल सेक्रेटरी महेंद्र अग्रवाल और कोषाध्यक्ष विशाल गोयल का भी भरपूर सहयोग और सानिध्य प्राप्त रहेगा । कांफ्रेंस के संयोजक प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा है । कोऑर्डिनेटर का दायित्व डॉ इंदु बाला, डॉ संतोष कुमारी और डॉ एसके वर्मा के जिम्मे है । संगठन सचिव की भूमिका डॉ मोनिका खुराना, डॉ सुशीला बेनीवाल, डॉ वीरेंद्र कुमार और डॉ दीपा वर्मा निभायेंगे । इनके साथ परामर्श समिति में डॉ पीआर खेरडे, डॉ मुकेश पुनिया, डॉ संगीता गुप्ता और प्रो अन्नू आहूजा शामिल रहेंगे । स्थानीय संगठन टीम में प्रो मनोज कुमार, प्रो एकता, प्रो डेनसन डी पॉल, प्रो भारती और प्रो भावना जिंदल की भूमिका रहेगी । एक दिवसीय नेशनल कांफ्रेंस में समाजशास्त्र, विधि और राजनीति, जन संचार, मनोविज्ञान, शिक्षा, इतिहास, कला और फाइन आर्ट्स, भूगोल. वाणिज्य, प्रबंधन और सूचना प्रौद्योगिकी, अंग्रेजी भाषा और साहित्य, अर्थशास्त्र और शारीरिक शिक्षा जैसे विषयों पर गंभीर मंथन और विचार-विमर्श कर नए विचारों और सिद्धांतों को प्रतिपादित किया जाएगा । कांफ्रेंस में प्रदेश और देश के अलग-अलग राज्यों से 250 से अधिक शोधकर्ताओं और प्रतिभागियों ने अपना पंजीकरण करवा लिया है जिनमें से अधिकतर अपने शोधपत भी प्रस्तुत करेंगे । प्रतिभागी पहले दिन प्रात 9 से 9:30 बजे तक कांफ्रेंस में हिस्सा लेने के लिए अपना पंजीकरण करवा सकते है । हरियाणा के अलावा पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, उत्तरांचल, दिल्ली, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, गुजरात आदि राज्यों के महाविधालयों और विश्वविधालयों के शिक्षक, शोधार्थी और विद्यार्थी इस एक दिवसीय कांफ्रेंस में भाग लेंगे । कांफ्रेंस ब्लेंडेड मोड में आयोजित होगी ।

Comments