Tuesday, April 21, 2026
Newspaper and Magzine


राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर आर्य पी.जी. कॉलेज में एल्बेंडाजोल वितरण कार्यक्रम

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 21, 2026 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT , 21 अप्रैल 2026 राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर आर्य पी.जी. कॉलेज, पानीपत की एनएसएस इकाई द्वारा कॉलेज परिसर में एल्बेंडाजोल की गोलियों का वितरण किया गया।

प्राचार्य प्रो. डॉ. जगदीश गुप्ता ने अपने सम्बोधन में कहा कि आर्य कॉलेज केवल शिक्षा को लेकर ही नहीं बल्कि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक है और इसीलिए समय समय पर महाविद्यालय के प्रांगण में स्वास्थय से संबंधित शिविरों का आयोजन भी करवाया जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वच्छ एवं स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना रहा।

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनीषा डुडेजा ने जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 580 एल्बेंडाजोल गोलियां विद्यार्थियों में वितरित की गईं। उन्होंने कहा कि यह दवा पेट में मौजूद कृमियों को समाप्त करने में सहायक होती है तथा पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी आस्था गुप्ता ने बताया कि यह दिवस राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत मनाया जाता है। इसके तहत वर्ष में दो बार छात्रों को कृमि मुक्ति की दवा दी जाती है, ताकि उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

कार्यक्रम के दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों ने छात्रों को पेट में कीड़े होने के कारणों, उनके दुष्प्रभावों तथा उनसे बचाव के उपायों के बारे में भी विस्तार से जागरूक किया।

इस अवसर पर अन्य सभी सदस्य मौजूद रहे।   

Comments


Leave a Reply