Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


गणित के विद्यार्थियों के लिए वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at May 7, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय के गणित विभाग द्वारा बी. ए. व बी.एस.सी. प्रथम वर्ष  के गणित के विद्यार्थियों के लिए   मैथमेटिक्स द लैंग्वेज ऑफ यूनिवर्स, वुमन इन  मैथ्स:  कॉन्ट्रिब्यूशन एंड चैलेंजेस  मैथमेटिक्स  दा बैकबोन ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी  वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा के सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विद्यार्थियों के कुशल प्रयासों की प्रशंसा करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास व उत्साह बढ़ता है । प्रतियोगिता में अमन ने प्रथम, सुनैना ने द्वितीय व साक्षी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजयी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। विभागाध्यक्षा डॉ. अर्पणा गर्ग ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाते हैं और उनमे  शिक्षण कौशल का विकास होता है। गतिविधि का संचालन प्रो. दीपाली व प्रो. शिवानी ने किया |

Comments