Wednesday, April 22, 2026
Newspaper and Magzine


विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर “प्लास्टिक-फ्री कैंपस अभियान” का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in Uncategorized , at April 22, 2026 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी. महाविद्यालय , पानीपत  में आज विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर “प्लास्टिक-फ्री कैंपस अभियान” का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं आम नागरिकों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत पर्यावरण संरक्षण की शपथ के साथ की गई, जिसमें सभी विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने प्लास्टिक के उपयोग को कम करने और प्रकृति की रक्षा करने का संकल्प लिया। इसके पश्चात कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ सतवीर सिंह , डॉ सुनीत शर्मा , डॉ पूनम मदान , डॉ निधान सिंह, डॉ अर्पणा गर्ग, प्रो पवन कुमार, डॉ विक्रम कुमार, प्रो अजय पाल , डॉ परवीन कुमार, प्रो अश्वनी गुप्ता , प्रो अंजलि गुप्ता    ने पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। उनके साथ अन्य प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों ने भी पौधे लगाए और हरित वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया।

इसके उपरांत एक विशाल जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसमें कॉलेज के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह रैली कॉलेज परिसर से प्रारंभ होकर पंचरंगा बाजार, पानीपत तक पहुंची। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने हाथों में पोस्टर एवं तख्तियां लेकर “Say NO to Plastic – Say YES to Nature”, “प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ” जैसे प्रभावशाली नारे लगाए और आम जनता को जागरूक किया।

बीसीए विभाग के विद्यार्थियों ने इस अवसर पर रचनात्मक एवं संदेशपूर्ण स्लोगन तैयार किए, जिन्होंने सभी को प्रभावित किया। कार्यक्रम के अंतर्गत प्लास्टिक कलेक्शन ड्राइव का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और परिसर व आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ बनाने में योगदान दिया। इस कार्यक्रम में प्रो अंजलि गुप्ता, पर्यावरण अध्ययन विभाग ने कहा कि “प्लास्टिक का अत्यधिक उपयोग पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा है, इसलिए हमें इसके प्रयोग को कम करना चाहिए।” इको क्लब की संयोजिका डॉ अर्पण गर्ग ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने और अपने दैनिक जीवन में बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया।

अंत में प्राचार्य डॉ सतवीर सिंह  ने अपने संबोधन में कहा कि “यदि हम सभी मिलकर प्रयास करें, तो प्लास्टिक मुक्त समाज का निर्माण संभव है और एक स्वच्छ एवं हरित भविष्य सुनिश्चित किया जा सकता है।” इस अवसर पर प्रो माधवी , डॉ भगवंत कौर, डॉ नेहा , प्रो राजेश बाला , प्रो रूहानी , प्रो दीप्ति , डॉ नीतू, प्रो प्रीती , प्रो नीरू , प्रो नीतू , श्री टिंकू कुमार, संगीता , गणेश कुमार और संतोष उपस्थित रहे ।

कार्यक्रम के अंत में स्लोगन लेखन प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया तथा विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। पूरे आयोजन में विद्यार्थियों ने अनुशासन एवं उत्साह के साथ सक्रिय भागीदारी निभाई।

अंत में संदेश दिया गया— “आइए, हम सब मिलकर अपने परिसर को प्लास्टिक मुक्त बनाएं और प्रकृति की रक्षा करें।”

Comments


Leave a Reply