Wednesday, April 22, 2026
Newspaper and Magzine


वाहन व पशु चोरी करने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Uncategorized , at August 23, 2023

BOL PANNIPAT : 23 अगस्त 2023, सीआईए थ्री पुलिस टीम ने थाना समालखा क्षेत्र में वाहन व पशु चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले फरार दूसरे आरोपी मुसैय्यद निवासी अबरपुर सनेहटी शामली यूपी को मंगलवार देर शाम सनौली रोड पर शिव चौक के पास से गिरफ्तार किया।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपने एक अन्य साथी व मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने गांव निवासी साथी आरोपी फुरकान के साथ मिलकर समालखा क्षेत्र से टेंपो व पशु चोरी की दोनों वारदातों को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पूछताछ के बाद पुलिस टीम ने बुधवार को आरोपी मुसैय्यद को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

सीआईए थ्री पुलिस ने गत 8 जुलाई को सनौली रोड उग्राखेड़ी मोड़ पर नाकाबंदी कर फुरकान निवासी अकबरपुर सनेहठी शामली यूपी को एक चोरीशुदा टेंपो सहित गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने उक्त टेंपो अपने गांव निवासी साथी आरोपी मुसैय्यद व एक अन्य साथी के साथ मिलकर 4 जुलाई की रात समालखा में चुलकाना रोड पर फ्लाई ओवर पुल से थोड़ा आगे जीवन वाटिका से पास से चोरी करने बारे स्वीकारा था। टेंपो चोरी की वारदात बारे थाना समालखा में विकाश पुत्र धर्मपाल निवासी शास्त्री कॉलोनी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। आरोपी ने उक्त वारदात के अतिरिक्त उसी रात गांव ढिंढार से एक भैस व एक कटिया चोरी की अन्य वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। पशु चोरी की उक्त वारदात बारे थाना समालखा में कश्मीर पुत्र माईचंद निवासी ढिंढार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

पुलिस टीम ने आरोपी फुरकान के कब्जे से चोरीशुदा टेंपो बरामद कर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद आरोपी मुसैय्यद की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments