Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


महिलाओं की प्रतिभा के विरुद्ध है कांग्रेस और विपक्षी दल – सुमन सैनी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at April 28, 2026 Tags: , , , , ,

करोड़ों माताओं बहनों के प्रति राष्ट्र की कृतज्ञता का प्रतीक है नारी शक्ति वंदन अधिनियम – कोमल सैनी

आज का शिक्षित महिला वर्ग अपने अधिकार और कर्तव्यों के प्रति पूरी तरह से जागरूक – गीता कौशिक

राजनीति में असमानता को समाप्त करने के लिए संघर्ष जारी रहेगा – ज्योति शर्मा

BOL PANIPAT : 28 अप्रैल, जिला भाजपा कार्यालय श्याम कमल के सभागार में जिला स्तरीय जन आक्रोश महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की मुख्यातिथि हरियाणा बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली की धर्मपत्नी गीता कौशिक ने की। नगर निगम पानीपत की मेयर कोमल सैनी, नीलम ढांडा, प्रीत भड़ाना, नेहा शर्मा, कुसुम भट्ट और पूर्व मेयर अवनीत कौर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। कार्यक्रम की मुख्य संयोजक एवं जिला परिषद की चेयरपर्सन ज्योति शर्मा ने सभी का स्वागत किया तथा जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष नेहा शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया| ज्योति भाटिया ने मंच संचालन के माध्यम से महिला समाज का जहां मान सम्मान बढ़ाया वहीं देश की महिला स्वतंत्रता सेनानियों और महिला सशक्तिकरण में विशेष योगदान देने वाली प्रतिभाशाली महिलाओ का उल्लेख किया| कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता की जय और वंदे मातरम के साथ हुआ और राष्ट्रगान के साथ ही कार्यक्रम सम्पन्न हो गया|

इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने महान स्वतंत्रता सेनानी रानी लक्ष्मीबाई, सावित्रीबाई फुले, पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज के अलावा पंडित दीन दयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी, डॉ मंगलसेन को भी बार बार याद किया|

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हरियाणा बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने कहा कि इतिहास गवाह है कि पानीपत की पवित्र ऐतिहासिक भूमि पर हमेशा ही अनेक युद्धों के माध्यम से अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाई गई और एक नया इतिहास लिखा गया| यही कारण है कि भारत के यशस्वी और तेजस्वी प्रधानमंत्री ने इसी स्थान से ‘बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ’ अभियान का शुभारंभ किया था और आज वही बेटी पढ़ लिखकर लोकसभा और विधानसभाओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाना चाहती है जबकि कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दल उसे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने से रोकना चाहते हैं| इसीलिए गत 17 अप्रैल को भारत की लोकसभा में भारत सरकार द्वारा लाए गए नारी शक्ति वंदन विधेयक को पास नहीं होने दिया| इस क्रांतिकारी विधेयक के पास होने से ग्रामीण भारत की प्रतिभाशाली महिलाओं को भी लोकसभा एवं विधानसभा में अपनी बात रखने का पूरा अवसर मिलता|

नगर निगम महापौर कोमल सैनी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम उन करोड़ों माताओं – बहनों के प्रति राष्ट्र की कृतज्ञता का प्रतीक है जिन्होंने परिवार और समाज के निर्माण में अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि सदियों से होते आ रहे नारी शोषण के विरुद्ध एकजुट स्वर में आवाज उठाने के लिए ही आज नारी शक्ति यहाँ एकत्रित हुई है| उन्होंने कहा कि जब तक लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत भागीदारी नहीं मिल जाती तब तक यह संघर्ष यूं ही जारी रहेगा|

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा नेत्री गीता कौशिक ने कहा कि आज का शिक्षित महिला वर्ग अपने अधिकार और कर्तव्यों के प्रति पूरी तरह से जागरूक है| इसलिए देश भर की महिलाएं अब चुप बैठने वाली नहीं हैं| 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने तक यह संघर्ष यूं ही जारी रहेगा।

इस अवसर पर जिला परिषद की चेयरपर्सन और कार्यक्रम की मुख्य संयोजक ज्योति शर्मा ने मंच के माध्यम से महिलाओं के पक्ष में आवाज उठाते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम विधायी सुधार के संग विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने का माध्यम बनेगा और जब तक महिलाओं को यह आरक्षण नहीं मिलता तब तक हरियाणा की महिलाएं लोकतांत्रिक व्यवस्था में न्याय की इस अवधारणा और समानता का लाने तथा राजनीति में असमानता को समाप्त करने के लिए नारी कल्याण के लिए संघर्ष करती रहेंगी।

Comments


Leave a Reply