Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


अपना लाइसेंसी हथियार दूसरे को देने वाला गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 28, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 28 अप्रैल : सीआईए टू पुलिस ने दोस्त को अपना लाइसेंसी हथियार व जिंदा रौद देने वाले व्यक्ति को सोमवार को अनाज मंडी से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सोनीपत के बुसाना गांव निवासी सुधीर के रूप में हुई है।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम ने बीती 22 अप्रैल को अवैध रिवाल्वर व 6 जिंदा रौंद के साथ सोनीपत के बुसाना गांव निवासी राहुल उर्फ भोलू को गिरफ्तार किया था। पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि थाना शहर के नजदीक सर्विस लाइन पर काले रंग की एक स्कॉर्पियो गाड़ी खड़ी है। गाड़ी में एक लड़का बैठा है, जिसके पास अवैध हथियार हो सकता है। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी राहुल उर्फ भोलू को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया था वह और कवि गांव निवासी अजीत उर्फ जीता काफी समय से दोस्त है। अजीत जानलेवा हमले के एक मामले में जेल से बेल पर आया हुआ है। अजीत की 22 अप्रैल को पानीपत माननीय न्यायालय में तारिख थी। अजीत ने उसको अपने साथ चलने और गाड़ी व असला के साथ आने के लिए कहा था। वह 22 अप्रैल को गांव निवासी अपने दोस्त चाहत की स्कार्पियो गाड़ी और सुधीर से उसकी लाईसेंसी रिवाल्वर व 6 जिंदा रौंद मांग रौब दिखाने के लिए अजीत के पास गया। अजीत ने तारिख के बाद कहा उसको थाना शहर में कुछ काम है। वह थाना शहर के पास फोरलेन पर गाड़ी खड़ी कर अजीत उर्फ जीता का इंतजार कर रहा था।
पुलिस ने थाना शहर में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर आरोपी राहुल को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद आरोपी सुधीर की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि आरोपी सुधीर ने अपना लाइसेंसी रिवाल्वर व 6 जिंदा रौंद अपने दोस्त आरोपी राहुल उर्फ भोलू को देना स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी ने बताया राहुल ने दोस्तों में रौब दिखाने के लिए लाइसेंसी हथियार देने के लिए कहा था तो उसने अपना लाइसेंसी रिवाल्वर व 6 जिंदा रोंद दे दिए थे। पूछताछ के बाद पुलिस ने सोमवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसकी पर्सनल बेल बांड पर जमानत हो गई।

Comments


Leave a Reply