पीआरपीसी द्वारा ऑन साइट आपदा ड्रिल आयोजित की गई।
BOL PANIPAT : पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्पलेक्स (पीआरपीसी) द्वारा पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस विनियामक बोर्ड के तकनीकी मानक और विनिर्देश, के सुरक्षा मानक (PNGRB T4S Audit) के तहत पानीपत नेप्था क्रेकर में विभिन्न विभागों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आग से निपटने की तैयारियों का आंकलन करने हेतु एक ऑनसाइट आपदा ड्रिल आयोजित की गई।

ड्रिल के परिदृश्य में टैंक फार्म-2 एरिया मे टैंक T-10B में आग की स्थिति दर्शाई गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर स्टेशन से दमकल गाड़ियाँ घटना स्थल पर पहुँचीं और आग पर नियंत्रण हेतु फायर मॉनिटर, और फ़ोम पोरर का इस्तेमाल कर आपातकालीन कार्यवाही प्रारंभ की गई। वॉटर स्प्रे के माध्यम से डाइक के अंदर सभी टैंको को ठंडा रखने की कोशिश की गई।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए 10.15 बजे सायरन (L-1) बजाया गया। तत्पश्चात 10.22 बजे आग बढ़ने की स्थिति में, सुधांशु शेखर, मुख्य महाप्रबंधक (पीएनसी), ने एम. एल. डहरिया, कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख, पीआरपीसी से चर्चा कर इस घटना को L-2 आपदा घोषित कर दिया। एम. एल. डहरिया ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्थिति का आकलन किया और लगभग 45 मिनट के अथक प्रयासों के बाद 10.59 बजे स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण प्राप्त कर सामान्य होने की घोषणा की।
इस आपदा ड्रिल के बाद समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। इस बैठक में आपातकालीन तैयारी योजना में और सुधार के लिए आपातकालीन समन्वयकों द्वारा दी गई रिपोर्ट की समीक्षा एम. एल. डहरिया , उपस्थित ऑडिटर्स तथा संबन्धित वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में की गई। एम. एल. डहरिया ने इस मॉक ड्रिल के सफल आयोजन के लिए सभी की सराहना करते हुए इसमें और अधिक सुधार लाने के लिए अपने मूल्यवान सुधारात्मक सुझाव भी साझा
किए।

Comments