Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


-हरियाणा व्यापार मंडल ने व्यापारी नेता स्व. लक्ष्मी चन्द गुप्ता को पुण्य तिथि पर किया याद

By LALIT SHARMA , in Business SOCIAL , at June 15, 2022 Tags: , , , ,

-व्यापार मंडल के प्रदेश व जिला पदाधिकारियों ने पुष्प अर्पित करके दी श्रद्धांजलि
-स्वर्गीय लक्ष्मी चन्द गुप्ता ने जीवनभर व्यापारियों की आवाज को किया बुलंद
-प्रदेश के व्यापारियों के हित में स्व. लक्ष्मी चन्द गुप्ता ने की थी व्यापार मंडल की स्थापना

BOL PANIPAT ,15 जून। प्रदेश के व्यापारियों के हित में हरियाणा व्यापार मंडल की  स्थापना करने और जीवनभर व्यापारियों की आवज को बुलंद करने वाले स्वर्गीय लक्ष्मी चन्द गुप्ता की पुण्य तिथि बुधवार को हरियाणा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सनौली रोड रामायणी चौक स्थित रब दे बंदे कार्यालय में मनाई। जिसमें हरियाणा व्यापार मंडल के प्रदेश और जिला पदाधिकारियों व सदस्यों ने स्व. लक्ष्मी चन्द गुप्ता की फोटो पर पुष्प अर्पित करके उनको श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालो में हरियाणा उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष राकेश चुघ,  प्रदेश कानूनी सलाहाकार शिव कुमार मितल, चैंबर ऑफ कामर्स के वाईस चेयरमैन मोहनलाल गर्ग, प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता सुरेश काबरा,राधा अष्टमी उत्सव समिति के अध्यक्ष विक्की कत्याल,रब दे बंदे से जोनी चावला,नवीन गुंबर व सचिन बुद्धिराजा आदि मौजूद रहे। इस मौके पर व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारियों ने कहा कि स्व. लक्ष्मी चन्द गुप्ता ने व्यापारियों के हकों के लिये हरियाणा व्यापार मंडल की स्थापना की थी।

उन्होंने जीवनभर व्यापारियों के हकों, मांगों व समस्याओं को व्यापार मंडल के माध्यम से प्रमुखता के साथ उठा करके उनका समाधान करवाने का काम किया। लक्ष्मी चन्द गुप्ता ने व्यापारियों की आवाज को सदैव निडर होकर व निष्पक्षता के साथ बुलंद करने का काम किया। व्यापारियों के हितों से  प्रदेश में कही पर भी कुठाराघात होता था तो स्व. लक्ष्मी चन्द गुप्ता वहां पर पहुंच करके उनकी आवाज को उठाते थे। व्यापारियों के हकों के लिये वे सरकार से भी टकरा जाते थे और जब तक व्यापारियों की समस्याओं का समाधान नहीं होता था तो वे कभी पीछे नहीं हटते थे। वहीं पदाधिकारियों ने कहा कि स्व. लक्ष्मी चन्द गुप्ता के लडक़े एवं हरियाणा व्यापार मंडल के मौजूदा प्रदेशाध्यक्ष विजय लक्ष्मी चंद गुप्ता अब प्रदेश के व्यापारियों की आवज को बुलंद कर रहे है।

Comments