Saturday, May 2, 2026
Newspaper and Magzine


टोल प्लाजा पर कर्मियों पर पिस्तौल तान धमकी देने के दूसरे आरोपी को मुजफ्फरनगर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर की पूछताछ

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 2, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 2 मई : तामशाबाद टोल प्लाजा पर कर्मियों को पिस्तौल दिखाकर धमकी देने मामले में दूसरे आरोपी को शुक्रवार को सीआईए वन पुलिस टीम यूपी की मुजफ्फरनगर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। आरोपी की पहचान शामली यूपी निवासी समद के रूप में हुई। आरोपी एनडीपीएस एक्ट के अन्य मामले में यूपी की मुजफ्फरनगर जेल में बंद था।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ की। आरोपी ने पूछताछ में मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने साथी आरोपी समीर निवासी मनिहारन सहारनपुर यूपी और फरार साथी आरोपी दाला उर्फ तला और जिसान के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। शनिवार को रिमांड अवधी पूरी होने पर पुलिस ने आरोपी समद को माननीय न्यायाल में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।

प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके आरोपी समीर के कब्जे से अवैध एक देसी पिस्तौल व दो रौंद बरामद कर आरोपी समीर को जेल भेजा जा चुका है। आरोपी समीर को टोल कर्मियों ने मौके पर ही काबू कर लिया था। पूछताछ में आरोपी समीर ने पुलिस को बताया था वह अपने दोस्त समद व उसके दो अन्य साथियों के साथ स्कार्पियों गाड़ी से दिल्ली जा रहे थे। उन सभी ने गाड़ी में बैठते ही मन बना लिया था कि टोल पर पैसे नहीं देने। वह हर समय अवैध देसी पिस्तौल साथ रखता है। तामशाबाद टोल पर उनकी पैसों को लेकर टोल कर्मियों के साथ बहस हो गई। वह गाली गलौच करते हुए गाड़ी से नीचे उतरा और जेब से देसी पिस्तौल निकालकर टोल कर्मी की तरफ तान दी। उसके तीनों साथी आरोपी गाड़ी सहित फरार हो गए और वह टोल पर पकड़ा गया।

यह है मामला
थाना सनौली में साहिल पुत्र सुरेंद्र निवासी ताजपुर ने पुलिस को शिकायत देकर बताया वह तामशाबाद टोल पर शिफ्ट इंचार्ज के पद पर काम करता है। 3 फरवरी 2026 को यूपी नंबर की एक गाड़ी टोल पर आई। उसने चालक को टोल देने के लिए कहा। चालक ने बदतमीजी से बात की। गाड़ी में बैठे चार लड़को में से एक ने पिस्टल निकाल कर उस पर तान दी। उसने गाड़ी के नीछे छूपकर उनके हाथ से पिस्टल छीन ली। आरोपियों ने उसको गाड़ी में डालने का प्रयास किया। टोल पर तैनात स्टाफ ने उसको आरोपियों से बचाया। उन सभी ने एक आरोपी को मौके पर पकड़ लिया और तीन आरोपी गाड़ी सहित फरार हो गए। आरोपी भागते समय जान से मारने की धमकी देकर गए है। मौके पर काबू किए आरोपी और पिस्टल पुलिस को सौंप दिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान समीर निवासी मनिहारन सहारनपुर यूपी के रूप में हुई थी।

Comments


Leave a Reply