अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT, 25 फरवरी: सीआईए थ्री पुलिस टीम ने परढाना से नैन गांव को जाने वाली सड़क पर एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी कि पहचान बिहार के सहरसा जिले के बसोना गांव निवासी मोती कुमार के रूप में हुई है।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि उनकी एक टीम मंगलवार शाम को गश्त के दौरान परढाना गांव के अड्डे पर थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की बिहार निवासी एक युवक परढाना के पास स्थित एक फैक्टरी में काम करता है। युवक परढाना से नैन गांव की और जाएगा। युवक के पास अवैध देसी पिस्तौल होने की संभावना है। सूचना को पुख्ता मानकर पुलिस टीम ने परढाना से नैन गांव गांव को जाने वाली सड़क पर नाकाबंदी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात परढाना गांव की और से एक युवक पैदल आते हुए दिखाई दिया। पुलिस टीम ने युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान मोती कुमार पुत्र राजकुमार निवासी बसोना सहरसा बिहार के रूप में बताई। तलाशी लेने पर युवक की पेंट की जेब से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ। देसी पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलोड मिला।
प्रभारी इंस्पेटर विजय ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया उसको अवैध हथियार रखने का शौक है। सघन पूछताछ में आरोपी ने बताया उसने करीब डेढ महिना पहले एक अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली चालक से उक्त देसी पिस्तौल 5 हजार रूपए में खरीदा था। पुलिस ने आरोपी मोती कुमार के खिलाफ थाना इसराना में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर बुधवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायायल में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments