रविंद्र हॉस्पिटल में सफाईकर्मी को रिवाल्वर से गोली मारकर जानलेवा हमला करने के आरोपी को पुलिस ने काबू किया।
-लाईसेंसी रिवाल्वर, 5 जिंदा रौंद व एक खोल बरामद।
BOL PANIPAT : 05 अप्रैल 2025, मॉडल टाउन स्थित रविंद्रा हॉस्पिटल में शनिवार देर शाम सफाईकर्मी को रिवाल्वर से गोली मारकर जानलेवा हमले की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को सीआईए वन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए काबू कर लिया है। आरोपी की पहचान सुमित निवासी भादड़ के रूप में हुई। आरोपी ने हॉस्पिटल के सफाईकर्मी से कहासुनी के बाद तैश में आकर अपनी लाईसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर जानलेवा हमला करने की वारदात को अंजाम दिया था।
सीआईए वन प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि प्रारंम्भिक पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह शनिवार देर शाम को रविंद्र अस्पताल में दवाई लेने के लिए आया था। यहा पर उसकी रिवाल्वर का लाइसेंस गुम हो गया। आरोपी अपनी लाईसेंसी रिवाल्वर साथ लेकर आया था। आरोपी ने अस्पताल के गेट पर मिले सफाईकर्मी बीर सिंह व उसकी पत्नी पर रिवाल्वर का लाईसेंस मिलने बारे संदेह कर पूछा। सफाईकर्मी बीर सिंह ने लाईसेंस न मिलने बारे कहा तभी आरोपी उनके साथ बहस करने लगा और तैश में आकर अपनी लाईसेंसी रिवाल्वर निकालकर सफाईकर्मी बीर सिंह पर सीधा फायर कर दिया। गोली बीर सिंह को गर्दन में लगी। गोली मारकर आरोपी मौके से भाग गया था। घायल बीरसिंह को ईलाज के लिए हॉस्पिटल दाखिल कराया गया है।
घायल बीरसिंह निवासी मुखिजा कॉलोनी पत्नी के साथ काफी समय से हॉस्पिटल में सफाईकर्मी के रूप में काम कर रहे है।
प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त लाईसेंसी रिवाल्वर, एक खाली खोल व पांच जिंदा रौंद बरामद कर आरोपी के खिलाफ थाना माडल टाउन में जानलेवा हमले की विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई। रविवार को पुलिस आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश करेंगी।

Comments