जुआ खेलते 2 युवक गिरफ्तार. दाव पर लगी 4860 रूपए की नकदी बरामद.
BOL PANIPAT , 04 मई : थाना औद्योगिक सेक्टर 29 पुलिस ने जगजीवन राम कॉलोनी में शिव मंदिर के पास 2 युवकों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया।
थाना औदयोगिक सेक्टर 29 प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस के कुशल नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा जुआ सट्टा खाईवाली समेत अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाए हुए है। अभियान के तहत रविवार को थाना औदयोगिक सेक्टर 29 पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान जगजीवन राम कॉलोनी में थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली कि जगजीवन राम कॉलोनी में शिव मंदिर के पास दो युवक जुआ खेल रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर जुआ खेले रहे युवकों को काबू किया। पूछताछ में युवकों ने अपनी पहचान राजेश पुत्र राम कुमार व अनिल पुत्र नंद किशोर निवासी जगजीवन राम कॉलोनी के रूप में बताई। मौके पर आरोपियों के कब्जे से जुआ खेलने में प्रयुक्त एक जोड़ी ताश पत्ते व दाव पर लगी 4860 रूपए की नकदी बरामद हुई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में गेम्बलिग एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।

Comments