Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


नाबालिग छात्रा ने लगा लिया फंदा

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 21, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : सेक्टर 12 में  संदिग्ध परिस्थितियों में नाबालिग छात्रा ने फंदा लगा लिया। दरवाजा तोड़कर भीतर घुसे परिजनों ने छात्रा को आनन-फानन में फंदे से नीचे उतारा, मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।मामले की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम नंबर डायल 112 पद दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस के उच्च अधिकारी समेत दलबल मौके पर पहुंचा। दिनभर सुसाइड प्रकरण की जांच करने के बाद शाम को शव सिविल अस्पताल भिजवाया गया। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस आत्महत्या के कारणों को जानने में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार 15 वर्षीय किशोरी रात को अपने घर में अपने कमरे में अकेले सोने गयी थी मगर सुबह रोजाना की तरह कमरे से बाहर नहीं आई। बार बार आवाज़ देने पर  उसके कमरे से कोई आवाज़ नहीं आयी ।शक होने पर सुबह 11 बजे परिजनों ने दरवाजा खटखटाना शुरू किया, मगर तब भी भीतर से कोई आवाज नहीं आई। जिसके बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया। भीतर कमरे में किशोरी रस्सी से पंखे पर फंदा लगाकर लटकी हुई थी। पुलिस को जांच के दौरान मौके से कुछ गोलियां मिली। जिनको जांचा गया, तो वह डिप्रेशन की थी। बताया जा रहा है कि छात्रा पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान थी।

Comments