Wednesday, May 13, 2026
Newspaper and Magzine


क्रिकेट में अंजलि पॉल ने चमकाया आर्य गर्ल्स का नाम 

By LALIT SHARMA , in Uncategorized , at May 5, 2026 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : अंडर 17 गर्ल्स 69 एसजीएफ आई नेशनल क्रिकेट  चैंपियनशिप में हरियाणा ने पहली बार गोल्ड मेडल प्राप्त किया है । यह प्रतियोगिता  29 अप्रैल 29 से 3  मई तक हरियाणा के रोहतक जिले में आयोजित की गई।हरियाणा के 25 साल के इतिहास में यह पहला अवसर है जब हरियाणा के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने अंडर 17 क्रिकेट प्रतियोगिता में यह मुकाम हासिल किया है इस प्रतियोगिता में आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल की अंजलि पॉल का प्रदर्शन ऑलराउंडर रहा ।अपने इस खिलाड़ी की उपलब्धि पर विद्यालय में खुशी का माहौल है ।स्कूल के खिलाड़ी का इस मुकाम पर पहुंचना विद्यालय के लिए गर्व की बात है अंजलि नेशनल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रही है विद्यालय पहुंचने पर अंजलि का जोरदार स्वागत हुआ स्कूल प्रबंधन समिति के द्वारा खिलाड़ी एवं कोच को सम्मानित किया गया ।अंजलि ने अपने प्रदर्शन से स्कूल का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिख दिया है।
 इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 28 राज्य के खिलाड़ियों ने अपने-अपने राज्य का प्रतिनिधित्व किया जिसमें हरियाणा राज्य की टीम सर्वप्रथम रही।
विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनाक्षी अरोड़ा ने कहा कि श्रीमान संजय त्यागी के कुशल निर्देशन में आर्य गर्ल्स की क्रिकेट टीम ने विद्यालय का नाम रोशन किया है ।विद्यालय को अपने प्रतिभावान खिलाड़ी की प्रतिभा पर अत्यंत गर्व है।
उन्होंने अंजलि का उत्साहवर्धन किया और भविष्य के लिए और अच्छा खेलने के लिए उत्साहित किया।
 हम कामना करते हैं कि भविष्य में भी इसी प्रकार अच्छा खेल प्रदर्शन करके विद्यालय को ऊंचाइयों के मार्ग पर पहुंचाएंगे।

Comments


Leave a Reply