महान स्वतंत्रता सेनानी उत्तम चंद शरर की धर्मपत्नी लाजवंती आर्य का देहांत.
-प्रशासन द्वारा पूरे राजकीय सम्मान एवं श्रद्धा के साथ मुखाग्नि दी गयी।
BOL PANIPAT : महान स्वतंत्रता सेनानी उत्तम चंद शरर की धर्मपत्नी लाजवंती आर्य का कल स्वर्गवास हो गया। उनको पानीपत वासियों एवं प्रशासन द्वारा पूरे राजकीय सम्मान एवं श्रद्धा के साथ मुखाग्नि दी गयी। सबसे पहले सिटी मजिस्ट्रेट पानीपत ने पुष्प गुच्छ को चरणों में अर्पित कर दिवंगत आत्मा को नमन किया। उसके पश्चात हरियाणा पुलिस की टुकड़ी द्वारा हवाई फायर करके सलामी दी गयी। ज्ञात हो कि लाजवन्ती आर्य पानीपत की शान कहे जाने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी एवं कवि महात्मा उत्तम चन्द शरर की धर्म पत्नी थी। लाजवंती आर्य ने स्वतंत्रता संग्राम के समय स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को मिलने वाली बहुत सी यातनाएं सही। उस समय स्वतंत्रता सेनानी अंग्रेजों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन न करें इसलिये उनके परिवारों को घर मे ही बंद करके डराया धमकाया जाता था। वे राशन व रोजमर्रा की जरूरतों का सामान ना ले पाएं इस लिये बहुत दिनों तक घर में बंद रखा जाता था। स्वतंत्रता संग्राम में पति को जेल हो जाने पर घर चलाने व बच्चों को पालने की जिम्मेदारी भी उनको बहुत बार निभानी पड़ी । उन्होंने न सिर्फ देश की आजादी में पति का योगदान दिया बल्कि बच्चों को शिक्षा व उच्च संस्कार दिये। आज उनके सभी बच्चे उच्च पदों पर आसीन हैं। ऐसी महान हस्तियां युगों तक समाज को देशभक्ति के लिए प्रेरित करती रहेगीं।

Comments