Sunday, May 17, 2026
Newspaper and Magzine


घर में घुसकर पड़ोसी की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 8, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 08 मई: थाना माडल टाउन पुलिस ने पूजा विहार कॉलोनी निवासी शिवकुमार की हत्या के आरोपी साहिल को वीरवार शाम को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने शिव कुमार की हत्या करना स्वीकारा।

थाना माडल टाउन प्रभारी सब इंस्पेक्टर जगमिंद्र ने बताया कि थाना माडल टाउन में पूजा विहार कॉलोनी निवासी किशन पुत्र पवन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी बहन सोनिया की शादी अर्जुन नगर हाल पूजा विहार कॉलोनी निवासी शिव कुमार के साथ हो रखी है, जिनके दो बच्चे है। 6 मई को सुबह 10:30 बजे भांजी काजल ने उसको फोन कर बताया कि पड़ोस में रहने वाले गावं बड़ौली निवासी साहिल ने रात के समय पिता को सिर में चोट मार दी। पापा घर में बैड पर पड़े है। वह तुरंत मौके पर पहुंच बैड पर खून के लथपथ हालत में पड़े बहनोई शिवकुमार को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचा, जहा डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। साहिल ने उसके बहनोई शिव कुमार के सिर पर सब्बल (खुदपाल) से वार कर हत्या की है। थाना माडल टाउन में किशन की शिकायत पर साहिल के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच और आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

प्रभारी सब इंस्पेक्टर जगमिंद्र ने बताया कि थाना माडल टाउन पुलिस ने अपने सभी सोर्स एक्टिव कर वीरवार शाम को मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर आरोपी साहिल को दिल्ली पैरलल नहर बाईपास पर एनएफएल नाका के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने शिव कुमार की हत्या करना स्वीकारा।

मारपीट व गाली गलौज की रंजिश में की हत्या:
प्रभारी सब इंस्पेक्टर जगमिंद्र ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया उसकी कुछ दिन पहले शिव कुमार के साथ बैठकर शराब पीते समय किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। तब शिव कुमार ने उसके साथ मारपीट व गाली गलौज की थी। इसके बाद से ही वह शिव कुमार से रंजिश रखने लगा था। 5 मई को शिव कुमार घर के बाहर ई रिक्शा में बैठकर शराब पी रहा था और वह पास में बैठा हुआ था। नशा होने पर शिव कुमार उसको गाली गलौच करने लगा तो वह अपने घर चला गया। कुछ देर बाद वह घर से सब्बल (खुदपाल) लेकर शिव कुमार के घर गया और अंदर बैड पर बैठे शिव कुमार के सिर पर पीछे से सब्बल से ताबड़ तोड़ वार किए और मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी साहिल को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के साथ वारदात में प्रयुक्त सब्बल (खुदपाल) और वारदात के दौरान पहले कपड़े बरामद करने का प्रयास करेगी।

Comments


Leave a Reply