Tuesday, January 13, 2026
Newspaper and Magzine


बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार. चोरी की दो बाइक बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 29, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 29 जून 2022, सीआईए-टू पुलिस की टीम ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान मुमताज पुत्र बिलाल व जितेंद्र पुत्र सत्यनारायण निवासी उग्राखेड़ी पानीपत के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपियों से खुलासा हुआ दोनों ने शार्टकट तरीके से पैसे कमाने की चाहत में मिलकर बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो बाइक बरामद कर पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहाँ से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया उनकी एक टीम मंगलवार साय गश्त के दौरान जीटी रोड पर मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म के दो युवक स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर जीटी रोड चौटाल मोड़ पर किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिस देकर बाइक सवार दोनों आरोपी युवकों को काबू कर गहनता से पूछताछ की तो आरोपियों ने अपनी पहचान मुमताज पुत्र बिलाल व जितेंद्र पुत्र सत्यनारायण निवासी उग्राखेड़ी पानीपत के रूप में बताते हुए उक्त बाइक करीब 15 दिन पहले काबड़ी रोड पर अर्जून नगर से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना पुराना औधोगिक में प्रमोद पुत्र चंद्रपाल निवासी अर्जून नगर पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया बाइक चोरी की अन्य वारदातों बारे गहनता से पूछताछ करने पर आरोपियों ने एक स्पलेंडर बाइक करीब 20 दिन पहले कलंदर चौक के पास गली से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना किला में रवि पुत्र रघबीर निवासी कलंदर चौक पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की उक्त स्पलेंडर भी बरामद की गई।

Comments