मानवता के प्रति हमें समर्पित होकर मानवता के हित के लिए आगे आना चाहिए: सीटीएम
विश्व रैडक्रास दिवस पर जिला रैडक्रास सोसायटी ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन
मानव सेवा जन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
दिनभर शिविर में रक्त दाताओं का लगा रहा ताता, रक्त दाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया प्रोत्साहित
BOL PANIPAT , 8 मई। जिला प्रशासन और रैडक्रास सोसाईटी के संयुक्त तत्वावधान में विश्व रैडक्रास दिवस पर रैडक्रास भवन में रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुँची नगराधीश टिनू पोशवाल ने रैडक्रास के संस्थापक सर जीन हैनरी डयूनॉट के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्जवलन किया और रिबन काट कर शिविर की शुरूआत की व मतदान के प्रति नागरिकों को जागरूक करते हुए मतदाता जागरूकता रैली को रवानगी दी। इस अवसर पर मुख्यअतिथि ने दिव्यांगों को तीपहिया साईकिल भी वितरित की।
सीटीएम टिनू पोशवाल ने कहा कि मानवता, निष्पक्षता, तटस्था, स्वतंत्रता, स्वैच्छिता, एकता और सार्वभीमिकता जैसे सिधानतो पर चलते हुए हरियाणा रेडक्रास सोसाइटी देश में मानव सेवा की एक मिसाल बन गई है। यूं तो विज्ञान ने सभी क्षेत्रों में तेजी से विकास और अविष्कार किया है लेकिन रक्त का विकल्प अभी तक उपलब्ध नहीं हुआ है। आपातकाल में फसे लोगों और थैलेसीमिया के जरूरतमंद बच्चों और बिमारों के लिए रक्तदान जीवन दान की भूमिका निभाता है। इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को वर्ष मेें चार बार रक्त दान करना चाहिए। रक्त से किसी भी मजहब का दूर से संबंध नहीं है। रक्त दान करने वाली आत्माएं सकारात्मक होती है। जो समाज में अन्य लोगो के लिए भी प्रेरणादायक साबित होती है। रक्त दान को लेकर लोगों के प्रयास अन्य के लिए भी लाभदायी साबित हुए है चाहे वो किसी भी धर्म व मजहब से क्यों न जुड़े हो।
सीटीएम पोशवाल ने कहा कि जीवन सभी का महत्वपूर्ण होता इसलिए जीवन बचाने के सभी प्रयास रेडक्रास द्वारा किए जाते है। उन्होंने कहा कि विश्व के प्रथम नोवल पुरस्कार विजेता हेनरी डयूनेंट ने रेडक्रास नामक जो पौधा लगाया था वह आज पूरी तरह फल-फूल रहा है। इस समय दूनिया के 186 रेडक्रास सोसाईटी काम कर रही है।

सीटीएम ने कहा कि रक्तदान करने वाले ज्यादातर युवा हैं। उनका जज्बा दूसरों के लिए भी मार्गदर्शन का कार्य करता है। एक ही प्राकृतिक शक्ति है जो इस पूरे आभा मंडल का संचालन करती है। समय- समय पर अलग- अलग युग पुरूषों ने यह बताने का प्रयास भी किया है। हमें मानवता के प्रति समर्पित होकर कार्य करना चाहिए व प्रकृति से जुडक़र मानवता के हित के लिए आगे आना चाहिए। इसलिए रक्तदान के प्रति लोगो को प्रेरित करने के लिए यहां प्रति वर्ष आठ मई को विश्व रेडक्रास दिवस मनाया जाता है वहीं विश्व थैलेसिमिया दिवस भी आज ही के दिन मनाया जाता है और हरियाणा रेडक्रास सोसाईटी के माध्यम से अनेक कार्यक्रम आयोजित करके लोगो को थैलेसिमिया मुक्त भारत बनाने में सहयोग देने में भी प्रेरित किया जाता है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए यह गर्व और गौरव का विषय है कि हरियाणा रेडक्रास ने मानव सेवा को ताकत देने के लिए हरियाणा के महामहिम राज्यपाल प्रो. असीम घोष ने अपने कोष से 1 करोड 20 लाख रूपये का अनुदान दिया है।
सीटीएम ने शिविर में पहुंचे रक्त दाताओं का हौसला बढ़ाया व रक्त दान के महत्व पर उनके साथ विचार सांझा किए। उन्होंने प्रशस्ति पत्र देकर भी उन्हें सम्मानित किया। अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेगें तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को बनाए रखते हुए, निर्भिक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना अपने मताधिकार प्रयोग करेंगे।
सीटीएम ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान से हम स्वस्थ रहते हैं। हमें भय, भम्र और शंकाओ से दूर हटकर रक्तदान करना चाहिए। रक्त दान से पहले तरल पदार्थो का सेवन करना चाहिए। आरामदायक कपड़े पहनने चाहिए। रक्तदाता को चाहिए कि वो अगर किसी प्रकार की दवाई ले रहा है तो इसकी जानकारी रक्तदान से पूर्व देनी चाहिए। संतुलित भोजन व पर्याप्त नींद लेनी चाहिए। इस अवसर पर रैडक्रास की तरफ से लाल चन्द, जसमेर सिंह, डा0 सोनू सिंह कला भारद्वाज, सोनिया शर्मा, मोहित, जे.आर.सी. कोर्डिनेटर मीना कुमारी, सन्दीप रत्तेवाल, नीरज सैणी, मोहित, स्वंसेवक प्रीति इत्यादि अन्य स्टाफ व स्वयसेवक मौजूद रहे।

Comments