डिजिटलाइजेशन होगा 24 जुलाई तक, हर पात्र मतदाता का फॉर्म हर हाल में हो अपलोड: एडीसी अंकित चौकसे
मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, एडीसी अंकित चौकसे ने दिए सख्त निर्देश
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में तेजी लाने के निर्देश, एडीसी बोले— हर घर तक पहुंचे बीएलओ
लोकतंत्र की मजबूती का अभियान, एडीसी अंकित चौकसे ने बीएलओ और सुपरवाइजरों को किया प्रेरित
BOL PANIPAT , 14 जुलाई। विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत मंगलवार को जिला सचिवालय सभागार में अतिरिक्त उपायुक्त अंकित चौकसे ने पानीपत शहरी विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ और सुपरवाइजरों की महत्वपूर्ण बैठक लेकर अभियान की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
बैठक में एडीसी ने कहा कि फॉर्म डिजिटलाइजेशन का कार्य आगामी 24 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। इसलिए सभी बीएलओ पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें ताकि कोई भी पात्र मतदाता इस प्रक्रिया से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी स्तर पर प्रशासनिक सहयोग की आवश्यकता होगी तो जिला प्रशासन हर संभव सहायता उपलब्ध कराएगा।
अतिरिक्त उपायुक्त अंकित चौकसे ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान लोकतंत्र को मजबूत बनाने की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, इसलिए सभी बीएलओ और सुपरवाइजर पूरी क्षमता और समर्पण के साथ कार्य करें। हमारा लक्ष्य है कि कोई भी पात्र मतदाता छूटने न पाए। जहां भी प्रशासनिक सहयोग की आवश्यकता होगी, जिला प्रशासन पूरी तत्परता से सहायता उपलब्ध कराएगा। उन्होने नागरिकों से अनुरोध किया कि वे अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क कर समय रहते अपने फॉर्म जमा करवाएं, ताकि उनका नाम मतदाता सूची में सही रूप से दर्ज हो सके। आपका एक वोट लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है।

Comments