Wednesday, May 13, 2026
Newspaper and Magzine


अमित तनेजा सर्वसम्मति से महंत हेमन्त दास डायलिसिस सेंटर के प्रधान नियुक्त

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at May 13, 2026 Tags: , , ,

BOL PANIPAT। आज सत जिन्दा कल्याणा मंदिर में महंत हेमन्त दास डायलिसिस सेंटर की नई कार्यकारिणी की घोषणा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक पूज्य महाराज खुशहाल दास जी की पावन अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें कमेटी के सभी ऑपरेटिंग सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान पूर्व प्रधान महिंदर खुराना ने अपनी पूरी कार्यकारिणी के साथ स्वेच्छा से अपना इस्तीफा महाराज जी को सौंपा, जिसे स्वीकार करते हुए नई नियुक्तियों की प्रक्रिया शुरू की गई।”
बैठक के दौरान महाराज खुशहाल दास जी के आदेशानुसार और कमेटी के समस्त सदस्यों की आपसी सहमति से युवा सदस्य अमित तनेजा को अगले 2 वर्ष के कार्यकाल के लिए ‘प्रधान’ पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अमित तनेजा के नाम का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया, जिसका उपस्थित सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।

इस अवसर पर महाराज श्री ने नवनियुक्त प्रधान को आशीर्वाद देते हुए कहा कि डायलिसिस सेंटर मानवता की सेवा का एक बड़ा प्रकल्प है और आशा है कि नई कार्यकारिणी सेवा भाव के साथ इस मिशन को आगे बढ़ाएगी।

अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए अमित तनेजा ने कहा, “मुझ पर जो विश्वास महाराज जी और कमेटी के सदस्यों ने जताया है, मैं उस पर पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करूँगा। हमारा मुख्य उद्देश्य नर सेवा-नारायण सेवा के संकल्प के साथ सेंटर की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाना है।”

इस घोषणा के बाद मंदिर परिसर में उपस्थित सदस्यों और शुभचिंतकों ने अमित तनेजा को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।मीटिंग में मंदिर के प्रधान सुरेंद्र मलिक,अशोक बत्रा, शिव कुमार आहूजा, महिंदर खुराना,जय दयाल तनेजा,सुरेश मलिक,सतीश चुघ, सुभाष छाबडा,कमल खुराना,राहुल तनेजा,वैभव मलिक,अशोक कालड़ा, जगदीश आहूजा, धर्मपाल सहगल,राज कुमार इशपुनियानी, राजू मदान, मदन लाल सहगल,बाल कृष्ण खुराना,हरीश बत्रा,ललित आहूजा,हन्नी जोहर,गोपाल आहूजा,जिम्मी खुराना, अजय तनेजा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे!

Comments


Leave a Reply