Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


7100 तुलसी के पौधों का वितरण किया

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at September 8, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : नारायण रेकी सत्संग परिवार के संस्थापक राज दीदी की प्रेरणा से आज जन्माष्टमी के दिन पानीपत के विभिन्न मंदिरों में तुलसा वितरण का कार्यक्रम हुआ पानीपत में सबको रोशनी फाउंडेशन के अध्यक्ष सतबीर गोयल ने कमान संभाली आज का दिन नारायण को प्रसन्न करने का दिन है नारायण श्री कृष्ण भगवान का जन्मदिन है भगवान श्री कृष्ण को तुलसा अति प्रिय जिन लोगों के घर में तुलसी का पौधा नहीं है उनको यह तुलसा वितरित की गई तुलसा वितरण  कार्यक्रम के अंतर्गत  पानीपत में 7100 तुलसी के पौधों का वितरण किया गया  लगभग 1 महीने पहले चली इस  वितरण प्रक्रिया का समापन जन्माष्टमी के दिन किया गया।  पानीपत के काशी गिरी मंदिर शिव शिवपुरी असंध  रोड सनातन धर्म मंदिर मॉडल टाउन  एवं अन्य मंदिरों से तुलसी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया  यह तुलसी पूर्णतया निशुल्क बांटी गयी ।  वितरण कार्यक्रम में वेद मक्कड़, तरुण गांधी, हरीश खुराना, संदीप गर्ग, बीएल गुप्ता, आरती  सिंगला, युधिस्टर शर्मा  का विशेष सहयोग रहा.

Comments