Thursday, May 14, 2026
Newspaper and Magzine


कुनाल की हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार. बीड़ी जलाने के लिए माचिस मांगने को लेकर हुई कहासुनी की रंजिश में की थी हत्या.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 14, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 14 मई : पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के नेतृत्व में सीआईए थ्री पुलिस ने जगदीश नगर निवासी कुनाल 25 की हत्या की वारदात का 24 घंटे में पर्दाफ़ाश कर बुधवार शाम को तीन आरोपियों को उग्राखेड़ी मोड़ से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान पंचम, राहुल और राजेश निवासी यूपी के कासगंज और फरूखाबद के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने अपने 7/8 अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर कुनाल की कैंची और रॉड से वार कर हत्या करना स्वीकारा।

उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश वत्स ने वीरवार को जिला सचिवालय स्थित पुलिस विभाग के सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि 11 मई की देर रात पुलिस को डॉयल 112 के माध्यम से न्यू दलबीर नगर में एक युवक के घायल हालत में पड़े होने बारे सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सरकारी अस्पताल लेकर गई। जहा डॉक्टर ने इलाज के लिए पीजीआई रोहतक रैफर कर दिया। 12 मई की देर शाम पीजीआई रोहतक में व्यक्ति की मौत हो गई थी। बाद में युवक की पहचान जगदीश नगर निवासी कुनाल 25 के रूप में हुई थी।

मृतक के भाई विकास ने थाना किला में पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 6 मई को बहन संजना की सगाई थी। शाम 5 बजे विक्की सैनी और विकास सैनी ने उसके भाई कुनाल को पीके स्टरिंग स्टोर के सामने रो लिया था। पैसों के लेन देने के चलते दोनों ने 4/5 अन्य लड़कों के साथ मिलकर कुनाल के साथ मारपीट की थी। पैसे न देने पर जांन से मारने की धमकी दी थी। मारपीट की सूचना मिलने पर उसकी मां मौके पर पहुंची और हाथ पैर जोड़कर आरोपियों से कुनाल को छुड़ाकर लाई थी। उसके बाद वे सब बहन की शादी में व्यस्त हो गए। बहन की शादी के अगले दिन 11 मई की रात करीब 11/12 बजे विक्की सैनी, विकास सैनी, प्रिंस, वाशु, राजा, घ्रुव, वरूण, कुलदीप, कन्हैया, विशाल, सहपाल, राहुल व 5/6 अन्य हथियारों सहित घर में घूसकर हमला कर दिया। घर में शादी का माहोल होने के चलते रिश्तेदार भी मौजूद थे। आसपास से लोग इक्कठा हुए तो आरोपी जांन से मारने की धमकी देकर भाग गए। कुछ देर बाद ध्रुव, प्रिंस और वाशु उसके भाई कुनाल को घर से बुलाकर ले गए। कुछ देर बाद उन्हें पता चला आरोपियों ने कुनाल को चाकू, सूए, डंडों, रॉड, बेल्ट से पीट पीटकर मार दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कुनाल को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर गई। जहा डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रैफर कर दिया। जहा उसने दम तौड़ दिया। थाना किला में विकास की शिकायत पर बीएनएस की धारा 190, 191(3), 115(2), 333, 351(3), 103(1) के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच और आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश वत्स ने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय की टीम को मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ की जिम्मेदारी सौपी थी। सीआईए थ्री पुलिस टीम में वारदात स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरा की जांच की तो वारदात की फुटेज मिली। पहचान के लिए आसपास की कॉलोनियों में लोगों को फुटेज दिखाई। सीआईए थ्री पुलिस टीम ने बुधवार देर शाम तीन आरोपियों को उग्राखेड़ी मोड़ से काबू करने में कामयाबी हासिल की। आरोपियों की पहचान कायबगंज फरूखाबाद यूपी हाल किरायेदार प्रजापति चौक निवासी राहुल, रूदायन फरूखाबाद यूपी हाल प्रजापति चौक निवासी पंचम और पटियाली कासगंज यूपी हाल विद्यानंद कॉलोनी निवासी राजेश के रूप में हुई है।

दिन हुई मामूली कहासुनी की रंजिश में की थी हत्या :
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया वे तीनों जगदीश नगर में मास्टर डाई हाउस वाली गली में एक फैक्टरी में काम करते है। 11 मई को दोपहर में लंच के समय वे तीनों फैक्टरी से बाहर गली में वाटर कुलर पर पानी पीने के लिए गए तो तभी कुनाल अपने दो तीन साथियों के साथ वहा आया। कुनाल ने उनसे बीड़ी जलाने के माचिस मांगी। इसी बात को लेकर उनकी कुनाल के साथ कहासुनी हो गई। कुनाल ने उनको गाली गलौच की। इसकी रंजिश रखते हुए तीनों आरोपियों ने अपने अपने अन्य 7/8 साथी आरोपियों के साथ मिलकर कुनाल को मजा चखाने की साजिश रची। सभी आरोपी देर रात तीन बाइक पर सवार होकर कुनाल की तलाश में निकले। न्यू दलबीर नगर में मास्टर डाई हाउस वाली गली में कुनाल के मिलते ही आरोपियों ने मिलकर कैंची व रॉड से हमला कर कुनाल की हत्या कर दी और बाइक सहित मौके से फरार हो गए।

उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश वत्स ने बताया पुलिस ने वीरवार को तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही फरार आरोपियों के ठिकानों का पता लगा काबू करने, वारदात में प्रयुक्त कैची, रॉड व बाइक बरामद करने का प्रयास करेगी।

Comments


Leave a Reply