अवैध हथियारों सहित युवक गिरफ्तार. 2 पिस्तौल देसी पिस्तौल बरामद.
BOL PANIPAT , 15 मई : पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए सीआईए टू पुलिस ने ऊन मंडी में एक युवक को अवैध हथियारों सहित काबू किया। पुलिस ने आरोपी के पास से 2 देसी पिस्तौल बरामद किए है। आरोपी की पहचान किशनपुरा निवासी अजय के रूप में हुई है।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम को वीरवार देर शाम को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि ऊन मंडी में संदिग्ध किस्म का एक युवक खड़ा है। युवक के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर युवक को काबू किया। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान अजय पुत्र बिट्टू निवासी किशनपुरा के रूप में बताई। तलाशी लेने पर उसकी पहनी हुई लोयर की जेब से दो देसी पिस्तौल बरामद हुए। बरामद पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलोड मिले।
प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसका परिवार में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी के चलते वह बीते फरवरी माह में यूपी के सहारनपुर में मिले एक युवक से उक्त दोनों देसी पिस्तौल 10 हजार रूपए में खरीदकर लाया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर शुक्रवार को आरोपी अजय को माननीय न्यायालय में पेश किया। जहा से उसे 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही असला सप्लायर के ठिकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

Comments