Wednesday, July 22, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार. अवैध दो देसी पिस्टल व तीन देसी कट्टे बरामद

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 20, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT: 20 जून 2023, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए सीआईए टू टीम ने अवैध हथियारों की यूपी से हरियाणा में तस्करी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को बीती देर सायँ गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से दो देसी पिस्टल व तीन देसी कट्टे बरामद हुए।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम सोमवार साय गश्त के दौरान गांव सनौली में अड्डे पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म के दो युवक सनौली बंधा पर किसी के आने के इंतजार में खड़े है। जिनमे से एक युवक ने कमर पर पीठू बैग टांग रखा है। युवकों के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानकर तुरंत मौके पर दबिश दी तो पुलिस टीम को आता देखकर दोनों युवक भागने का प्रयास करने लगे। टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर ही दोनों युवकों को काबू पूछताछ की तो उन्होनें अपनी पहचान प्रमोद पुत्र ब्रहमपाल निवासी खट्टा प्रहलादपुर बागपत व अजब सिंह पुत्र पदम सिंह निवासी कपसाड मेरठ यूपी के रूप में बताई। तलाशी लेने पर आरोपियों के बैग से दो देसी पिस्टल 32 बोर व दो देसी कट्टे 315 बोर व आरोपी अजब सिंह की पेंट की जेब से एक देसी कट्टा 315 बोर बरामद हुआ।

इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए उक्त देसी पिस्टल व देसी कट्टे यूपी से कम कीमत पर खरीदकर पानीपत आस के एरिया में तस्करी करने के लिए आए थे। आरोपियों के कब्जे से बरामद अवैध दो देसी पिस्टल व तीन देसी कट्टे कब्जा पुलिस में लेकर थाना सनौली में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने मंगलवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहाँ से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments