लूट करने के मामले में फरार चल रहे एक ओर आरोपी को काबू किया
BOL PANIPAT , सनौली (प्रीति शर्मा) : फैक्टरी से काम कर लौट रहे युवक से लूट करने के मामले में फरार चल रहे एक ओर आरोपी को काबू किया। वारदात में प्रयोग की गई बाइक की बरामद की गई। थाना सनौली प्रभारी सब-इंस्पेक्टर रामनिवास ने जानकारी देते हुए, बताया दिसम्बर में पानीपत फैक्टरी से घर लोट रहे श्रर्मिक अंकुर सुपुत्र सुखपाल निवासी मोई कैराना यूपी के साथ सनौली के पास लूट करने की वारदात में सलिप्त फरार चल रहे आरोपी अनिकेत सुपुत्र सतपाल निवासी अधमी को थाना सनौली पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगातार उसके संभावित ठिकानो पर दंबिस दे रही थी। परंतु आरोपी अनिकेत पुलिस पकड़ से बचने के लिए ठिकाने बदल-बदल कर छुपकर रह रहा था । आरोपी अनिकेत के कब्जे से वारदात में प्रयोग की एक बाइक बरामद कर व गहनता से पुछताछ उपरांत पुलिस टीम ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया। वहा से आरोपी अनिकेत को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
वारदात में संलिप्त आरोपी अजीत पुत्र मामचंद, सन्नी पुत्र सतपाल व तस्वीर पुत्र निजाम निवासी अधमी पानीपत को पहले ही थाना सनौली पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर आरोपियो के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन व एक हजार रुपए की नगदी बरामद कर तीनो आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।
वारदात का विवरण:-
अंकुर पुत्र सुखपाल निवासी मोई कैराना शामली यूपी ने 9 दिसम्बर को थाना सनौली में शिकायत देकर बताया था की वह पानीपत में एक फैक्टरी में काम करता है। 8/9 दिसम्बर की साय फैक्टरी से काम कर बाइक पर सवार होकर घर लोट रहा था। सनौली खुर्द बाइपास पर पहुंचा तो उसके पास किसी जानकार का फोन आ गया। वह बाइक को साईड में रोककर फोन पर बात करने लगा तो इसी दौरान दो बाइकों पर 3/4 अज्ञात युवक सवार होकर आए और आते ही उसके साथ गाली गलौच व मारपीट करने लगे। उससे मोबाइल फोन, बैग व पर्स छिनकर जान से मारने की धमकी देते हुए सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पर्स में 4800 रूपये, आधार कार्ड व एटीएम कार्ड था वही बैग में आफिस के कागजात थे। वारदात बारे अंकुर की शिकायत पर तुरंत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना सनौली में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर थाना सनौली पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments