जुआ खेलते 4 युवक गिरफ्तार, दाव पर लगी 35 हजार 500 रूपए की नकदी बरामद
BOL PANIPAT , 22 मई: सीआईए टू पुलिस ने जलालपुर प्रथम गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप व होटल की दिवार की आड में बैठकर जुआ खेल रहे 4 युवकों को गिरफ्तार किया।
सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के कुशल नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा जुआ सट्टा खाईवाली समेत अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाए हुए है। अभियान के तहत वीरवार को सीआईए टू की एक टीम गश्त के दौरान जलालपुर प्रथम गांव में अड्डा के पास थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली कि 4 युवक एचपी पेट्रोल पंप के साथ बने होटल श्री कृष्णा की दिवार की आड में बैठकर जुआ खेल रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर जुआ खेले रहे चारों युवकों को काबू किया। पूछताछ में युवकों ने अपनी पहचान कर्ण उर्फ गोली पुत्र अनिल निवासी सनौली खुर्द, सद्दाम पुत्र नाजर निवासी बापौली और अनवर पुत्र बारू व नौशाद पुत्र मांगा निवासी खुडाना शामली यूपी के रूप में बताई। मौके पर आरोपियों के कब्जे से जुआ खेलने में प्रयुक्त एक जोड़ी ताश पत्ते व दाव पर लगी 35 हजार 500 रूपए की नकदी बरामद हुई है। चारों आरोपियों के खिलाफ थाना सनौली में गेम्बलिग एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।

Comments