रिफाइनरी डिपो में डीलर के साथ मारपीट करने व तेल चोरी के मामले में नौवां आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT : 04 जुलाई 2025, सीआईए वन पुलिस ने रिफाइनरी डिपो में डीलरों से मारपीट जान से मारने की धमकी देने व टेंकर से तेल चोरी मामले में फरार चल रहे 9वें आरोपी को वीरवार शाम को जीटी रोड सेक्टर 18 मोड़ से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान गांव पांचली बुजुर्ग मेरठ यूपी निवासी कालू राम के रूप में हुई। आरोपी कालू राम तेल टेंकर पर ड्राइवरी करता है।
सीआईए वन प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि शुक्रवार को पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
इस मामले में पहले करनाल के कुताना गांव निवासी आरोपी राजेश, विक्रम, सजय, रामजुहारी व पिंटू, फुरलक गांव निवासी दिलावर, फ्रैंडस कॉलोनी अंबाला निवासी दीपक व करनाल के गांव मोतिया निवासी सूरज की गिरफ्तारी हो चुकी है।
यह है मामला
थाना सदर में कुरूक्षेत्र निवासी राजेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 26 अप्रैल को वह और शाहबाद निवासी सरदार रमन सिंह काम से पानीपत रिफाइनरी में डिपों में आए थे। यहा पार्किंग में गए तो प्रिंस रोड लाइन का मुंशी, ड्राइवर व हेल्पर तीनों मिलकर एक ट्रक से चोरी कर रहे थे। यह सब देख वे दोनों डिपों के अंदर गए और मामला अधिकारियों के सज्ञान में लाया गया। तभी और भी डीलर वहां आ गए। उक्त ट्रक को डिपो में मंगवा कर चेक किया तो ढक्कन खुले मिले। जिससे तेल की चोरी की जाती है।
शाम को वह और अन्य डीलर घर जाने के लिए डिपो से बाहर निकलने लगे तभी प्रिंस रोड लाइन का मुंशी, ड्राइवर व अन्य 100/150 ड्राइवरों व क्लीनर ने तलवार, पत्थर व डंडों से हमला कर दिया। अन्य डीलर को आते देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। थाना सदर में राजेंद्र की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments