युवक का अपहरण कर मारपीट करने का आरोपी गिरफ्तार. वारदात में प्रयुक्त बाइक व डंडा बरामद.
BOL PANIPAT , 30 मई: आठ मरला चौकी पुलिस ने जाटल रोड पर हवलदार फौजी कॉलोनी में घर में घुसकर दंपति से मारपीट व बेटे का अपहरण कर मारपीट करने के आरोपी को शुक्रवार देर रात मुखिजा कॉलोनी से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान कृष्णा कॉलोनी निवासी अंशुल उर्फ बाबा के रूप में हुई है।

आठ मरला चौकी इंचार्ज एएसआई रविंद्र ने बताया कि आठ मरला चौकी में किशनपुरा हाल किरायेदार जाटल रोड हवलदार फौजी कॉलोनी निवासी राजमल पुत्र पृथ्वी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका बेटा नवीन कृष्णा कॉलोनी निवासी अंशुल उर्फ बाबा के पास उसके किराये के फ्लैट पर काम करता था। करीब 1 महीना पहले नवीन ने अंशुल के पास काम करना छोड़ दिया था। अंशुल ने काम के पैसे भी नहीं दिए थे। 27 मई की शाम करीब 9 बजे सतकरतार कॉलोनी में अंशुल ने पैसों को लेकर नवीन के साथ मारपीट कर दी। नवीन वहा से छुड़ाकर भाग गया। अंशुल देर रात करीब 11:30 बजे उनके घर के बाहर आया। घर पर वह और उसकी पत्नी मौजूद थे। अंशुल ने जबरदस्ती उनके घर में घुसकर मारपीट शुरू कर दी। तभी अंशुल की माता कविता, पिता सत्यवान व चाचा पवन भी डंडों से लैस होकर घर में घुस आए। सभी आरोपियों ने मिलकर गाली गलौच करते हुए मारपीट की। आरोपी मारपीट कर घर से बाहर निकले रहे थे, चारों ने नवीन को आते देख लिया। नवीन डर के मारे भागकर पड़ोसी सुरेंद्र के पशु बाड़े में छुप गया। आरोपी अंशुल जबदस्ती सुरेंद्र के मकान का गेट तोड़कर अंदर घूस गया। सुरेंद्र की पत्नी ने रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दी। आरोपी अंशुल के माता-पिता व चाचा पवन ने भी सुरेंद्र के घर में घुसकर मारपीट की व मोबाइल फोन तोड़ दिया। नवीन पशु बाड़े से भागने लगा तो आरोपी अंशुल ने पकड़ लिया और धमकी देते हुए बाइक पर बैठा लिया। अंशुल की मां पीछे से पकड़ कर बैठ गई। आरोपी बाइक पर नवीन को अपहरण कर ले गए और मारपीट कर कुछ देर बाद जाटल रोड पर छोड़कर फरार हो गए। थाना माडल टाउन में राजमल की शिकायत पर बीएनएस की की धारा 115(2), 140(3), 333, 351(3), 352, 3(5) के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।
इंचार्ज एएसआई रविंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपी अंशुल उर्फ बाबा ने मामले में नामजद आरोपी अपनी मां कविता, पिता सत्यवान व चाचा पवन के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पुलिस ने आरोपी अंशुल उर्फ काला के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक डंडा व बाइक बरामद कर शुक्रवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments