Saturday, May 23, 2026
Newspaper and Magzine


अफीम तस्करी मामले में सप्लायर को किया गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 23, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 23 मई, सीआईए थ्री पुलिस ने 504 ग्राम अफीम तस्करी मामले में शुक्रवार को आरोपी सप्लायर को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान यूपी के बरेली के बिसरतगंज गांव निवासी वाजिद खान के रूप में हुई है।

सीआइए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि उनकी टीम ने बीते बुधवार को बरसत रोड गंदा नाला पुलिया पर नूरवाला निवासी मोहम्मद इमरान को 504 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया था वह 4/5 दिन पहले यूपी के बरेली में वाजिद खान नाम के युवक से 600 ग्राम अफीम कम कीमत पर खरीदकर लाया था। जिसमें से उसने कुछ अफीम अज्ञात ड्राइवरों को बेच दी। बची 504 ग्राम अफीम लेकर बेचने के लिए बरसत रोड पर गंदा नाला पुलिया के पास ग्राहक की फिराक में आया था। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद इमरान के खिलाफ थाना सेक्टर 13/17 में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर माननीय न्यायालय में पेश कर पूछताछ के लिए 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था।
पुलिस ने शुक्रवार शाम को आरोपी सप्लायर वाजिद खान को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी वाजिद खान ने आरोपी मोहम्मद इमरान को 600 ग्राम अफीम 70 हजार रूपए में बेचने बारे स्वीकारा। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया मोहम्मद इमरान ने अफीम खरीदकर 50 हजार रूपए नगद दिए थे और 20 हजार रूपए अफीम बेचकर देने की बात कही थी।

प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पुलिस ने शनिवार को आरोपी मोहम्मद इमरान को रिमांड अवधी पूरी होने पर व आरोपी वाजिद खान को प्रारंभिक पूछताछ के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से मोहम्मद इमरान को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया और आरोपी वाजिद खान को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी ने नशा तस्करी में संलिप्त अन्य आरोपियों के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

Comments


Leave a Reply