लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पंचायत चुनाव महत्वपूर्ण कड़ी : जिला निर्वाचन अधिकारी ए एवं उपायुक्त डॉ विरेंदर कुमार दहिया
प्रशासन निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.
1 जून को होगी पंचायत समिति पानीपत सदस्यों की अहम बैठक
लोकतांत्रिक प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने में प्रशासन जुटा, सभी सदस्यों को उपस्थित रहने के निर्देश
BOL PANIPAT , 23 मई। पंचायत समिति पानीपत के चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। राज्य निर्वाचन आयोग हरियाणा के निर्देशों की पालना करते हुए पंचायत समिति पानीपत के सदस्यों की बैठक 1 जून को प्रातः 11 बजे खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय, पानीपत में आयोजित की जाएगी।
उपायुक्त डॉ. विरेंद्र कुमार दहिया के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
उपायुक्त डॉ विरेंदर कुमार दहिया ने बताया कि बैठक में पंचायत समिति के सभी सदस्यों को समय पर उपस्थित होकर चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने के निर्देश जारी किए गए हैं।
निर्धारित प्राधिकारी एवं जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजेश शर्मा द्वारा सभी सदस्यों को व्यक्तिगत रूप से सूचना पहुंचाने के साथ-साथ कार्यालयों के नोटिस बोर्ड पर भी नोटिस चस्पा करवाए जा रहे हैं। इसके अलावा गांव स्तर पर भी मुनादी के माध्यम से जानकारी दी जाएगी ताकि चुनाव प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हो सके।
जिला प्रशासन की ओर से संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

Comments