Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


अंत्योदय मेलों का तीसरा चरण 10 जून से : उपायुक्त

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 9, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 9 जून। जिला उपायुक्त सुशील सारवान ने  बताया कि  प्रदेश सरकार की हिदायतों के अनुसार मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत जिला में अंत्योदय मेलों के तीसरे चरण का आयोजन 10 जून से प्रारंभ होगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने इस योजना के तहत अति गरीब परिवारों की आय को बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस योजना के तहत गरीब परिवारों को बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध करवा उनको आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री का यह सपना है कि प्रदेश में हर परिवार की आय एक लाख 80 हजार से ज्यादा होंं।

जिला में अंत्योदय मेलों का कार्यक्रम :

जिला उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेलों का कार्यक्रम 10 व 13 जून को इसराना में आयोजित किया जाएगा। इस कार्य्रक्रम मेंं जोनल कमेटी के चेयरमेन इसराना ब्लॉक बीडीपीओ जितेन्द्र शर्मा व नोडल अधिकारी सीईओ जिला परिषद विवेक चौधरी रहेंगे। 15 जून को बापौली की नई अनाज मंड़ी में अंत्योदय मेला आयोजत किया जाएगा। इस मेले में जोनल कमेटी के चेयरमेन रविन्द्र मलिक व नोडल अधिकारी समालखा एसडीएम अश्वनी मलिक रहेंगे।
उन्होंने बताया कि 16 व 17 जून को मडलौडा स्थित पंजाबी धर्मशाला में मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में जोनल कमेटी के चेयरमैन बीडीपीओ जितेन्द्र शर्मा व नोडल अधिकारी एसडीएम विरेन्द्र सिंह ढुल रहेंगे। पानीपत ब्लॉक में 18 जून को स्थानीय लघु सचिवालय के प्रांगण में मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में जोनल कमेटी की चेयरमेन बीडीपीओ पूनम चंदा व नोडल अधिकारी एसडीएम विरेन्द्र सिंह ढुल रहेंगे। पानीपत नगर निगम क्षेत्र के लिए मेलों का आयोजन 20 जून से लेकर 22 जून तक लघु सचिवालय के प्रांगण में किया जाएगा। इस मेले के नोडल अधिकारी सीईओ जिला परिषद विवेक चौधरी रहेंगे। इसी कड़ी में समालखा ब्लॉक में अंत्योदय मेलों का आयोजन 23 व 24 जून को बीडीपीओ कार्यालय समालखा के प्रांगण में किया जाएगा। इस मेले में जोनल कमेटी की चेयरमैन बीडीपीओ समालखा रितु लाठर व नोडल अधिकारी समालखा एसडीएम अश्वनी मलिक रहेंगे। सनौली खुर्द ब्लॉक में अंत्योदय मेले का आयोजन 27 जून को राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल सनौली खुर्द के प्रांगण में किया जाएगा। इस मेले में जोनल कमेटी की चेयरमैन बीडीपीओ पूनम चंदा व नोडल अधिकारी समालखा एसडीएम अश्वनी मलिक रहेंगे।

Comments