Wednesday, May 27, 2026
Newspaper and Magzine


मतदाता सूची को शुद्ध व पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध: उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विरेंदर कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 27, 2026 Tags: , , , , ,

विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर प्रशासन सक्रिय, उपायुक्त डॉ. दहिया ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेज: जिले के 912 मतदान केंद्रों पर बूथ स्तरीय अधिकारी करेंगे घर-घर सत्यापन

‘एक भी पात्र मतदाता न छूटे’: विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 पर डीसी का बड़ा बयान

निर्वाचन आयोग के निर्देशों पर जिला प्रशासन अलर्ट, मतदाता सूची को शुद्ध व पारदर्शी बनाने पर फोकस

BOL PANIPAT , 27 मई। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विरेंदर कुमार दहिया ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 अभियान को गंभीरता एवं पारदर्शिता के साथ लागू किया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाना है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो सके।

डॉ. दहिया ने बताया कि जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ स्तर पर व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को प्रभावी ढंग से पूरा करने के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर बूथ स्तरीय अधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जबकि कार्यों की निगरानी के लिए पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं।

उपायुक्त ने कहा कि 24-पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 270 मतदान केंद्र, 270 बूथ स्तरीय अधिकारी तथा 35 पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। इसी प्रकार 25-पानीपत शहर विधानसभा क्षेत्र में 211 मतदान केंद्र, 211 बूथ स्तरीय अधिकारी और 27 पर्यवेक्षक लगाए गए हैं। इसके अलावा 26-इसराना (अनुसूचित जाति) विधानसभा क्षेत्र में 199 मतदान केंद्र, 199 बूथ स्तरीय अधिकारी तथा 23 पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं, जबकि 27-समालखा विधानसभा क्षेत्र में 232 मतदान केंद्र, 232 बूथ स्तरीय अधिकारी और 27 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। जिले में कुल 912 मतदान केंद्र, 912 बूथ स्तरीय अधिकारी और 112 पर्यवेक्षक इस अभियान में कार्य करेंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विरेंदर कुमार दहिया ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के दौरान नए मतदाताओं के नाम जोडऩे, मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने तथा मतदाता सूची में त्रुटियों को ठीक करने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के दौरान पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखी जाए तथा प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुंच सुनिश्चित की जाए। उपायुक्त ने आमजन से भी अपील की कि वे मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में सहयोग करें और अपने नाम सहित परिवार के सभी पात्र सदस्यों का विवरण जांचकर आवश्यक संशोधन समय रहते करवाएं, ताकि लोकतंत्र में उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

Comments


Leave a Reply