Friday, July 17, 2026
Newspaper and Magzine


जिला सचिवालय में जिले के बैंकर्स के साथ उपायुक्त ने की  बैठक

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 29, 2023 Tags: , , , ,

-मुख्यमंत्री परिवार उत्थान योजना सरकार की प्राथमिकता: उपायुक्त

BOL PANIPAT , 29 सितम्बर। उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने शुक्रवार को जिला सचिवालय में बैंकरों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री परिवार उत्थान योजना सरकार की प्राथमिकता का हिस्सा है। इसके तहत जो लक्ष्य बैंक अधिकारियों को दिए गए हैं उन पर सभी बैंकर को 6 अक्तूबर तक अपनी स्थिति स्पष्टï करनी होगी व उपभोक्ताओं द्वारा दिए गए ऋण संबंधी प्रार्थना पत्रों में देरी का क्या कारण रहा है इस पर अपना पक्ष स्पष्टï करना होगा। उपायुक्त ने कहा कि काम में देरी उन्हें बिल्कुल भी बर्दाशत नहीं हैं। देरी करने वाले अधिकारी इसके लिए स्वयं जिम्मेदार होंगे।
उपायुक्त ने कहा कि वे अगले माह के प्रथम सप्ताह में सभी बैंकरों की बैठक बुलाकर एक-एक आवेदन के समीक्षा करेंगे। जो ऋण संबंधी आवेदन उनके पास हैं उन्हें शीघ्रता से पूरा करना होगा। इस मौके पर उन्होंने बैंक अधिकारियों से सुझाव भी मांगे। इस मौके पर अतिरिक्त वीना हुड्डा  के अलावा विभिन्न बैंकों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments