दिव्यांग जनों को मिलने वाली सुविधाओं पर सरकार का विशेष जोर -उपायुक्त
दिव्यांगजनों को मिलने वाली पेंशन हरियाणा में सबसे ज्यादा
BOL PANIPAT , 17 अगस्त। उपायुक्त डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल दिव्यांगजनों को मिलने वाली सुविधाओं पर विशेष जोर दे रहे हैं। दिव्यांग जनों के लिए पेंशन से संबंधित भी कई योजनाएं हैं जिनका वर्तमान में भी लाभ ले रहे हैं।
उपायुक्त ने कहा कि परिवहन विभाग के अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि रोडवेज की बसों में सीट नंबर-3 दिव्यांगजनों के लिए आरक्षित होती है। इस सीट पर लिखा जाना चाहिए कि यह दिव्यांगजनों के लिए आरक्षित है क्योंकि उन्हें बैठने में किसी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े। उपायुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि, बसों में चढऩे के लिए हैंडल भी होने चाहिए ताकि दिव्यांगजनों को बस में चढ़ते वक्त किसी तरह की दिक्कत न हो।
उपायुक्त ने बताया कि दिव्यांगता पर किसी का बस नहीं है लेकिन हमें दिव्यांगजनों को समान अधिकार देने चाहिए। उन्होंने कहा कि बहुत से सार्वजनिक संस्थान से जुड़ी बिल्डिंगों में दिव्यांगजनों के लिए रैंप बनाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने दिव्यांगजनों को अनेक लाभ दिए हैं। आज पूरे देश में जितनी पेंशन दिव्यांगजनों को हरियाणा में मिल रही है, उतनी किसी भी राज्य में नहीं मिल रही है।

Comments